{"_id":"65a0371ab7ffc7714b05ef64","slug":"15-samples-failed-in-food-testing-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-7220-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खाद्य पदार्थों की जांच में 15 नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खाद्य पदार्थों की जांच में 15 नमूने फेल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अभियान के तहत लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला में जांच हुई तो 15 नमूने फेल हो गए। इससे खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने टीम के साथ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजे थे। जांच रिपोर्ट में 15 नमूने फेल हो गए। इसमें मोहल्ला तलैया फजल इमाम स्थित इंद्रदेव कुमार की दुकान से बर्फी असुरक्षित मिली। याकूतगंज स्थित मोहम्मद मंसूरी की दुकान से केसर पान मसाला अधोमानक व असुरक्षित पाया गया। शमसाबाद चौराहा स्थित अनुज की दुकान से बूंदी का लड्डू, हथियापुर क्रासिंग के निकट मनीश गुप्ता की दुकान से दूध का नमूना फेल हो गया।
निसाई में बेवर रोड स्थित तोताराम शर्मा की गोपाल डेयरी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से बर्फी, जसमई चौराहा स्थित राहुल की दुकान से सोनपापड़ी, अर्रापहाड़पुर में राजवीर की दुकान से दूध, शहर के मोहल्ला गढ़ी असरफ अली रक्षपाल सिंह की दुकान से बेसन का नमूना अधोमानक पाया गया।
विज्ञापन
मानिकपुर गुमटी जसमई रोड पर फेरी विक्रेता सुंदर सिंह व अजब सिंह, अर्रापहाड़पुर में शिवपाल की केन से लिया गया दूध का नमूना फेल हो गया। शमसाबाद में अलेपुर तिराहा स्थित अंकेश कुमार की दुकान से पैक्ड किसमिस, साहबगंज चौराहा के पास प्रदीप गुप्ता की दुकान से रिफाइंड आयल, जसमई रोड पर अनुभव शाक्य की दुकान से मैदा, चिलसरा स्थित उदयराज उर्फ पिंकू की दुकान से साबुदाना का नमूना अधोमानक पाया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज़ हैदर आबिदी ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को नोटिस भेजा जा चुका है। आयुक्त से स्वीकृति मिलते ही अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम) व एडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। (संवाद)