{"_id":"653d4a593a69a9eeab0a8f68","slug":"15-employees-including-five-doctors-missing-in-lohia-hospital-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1142-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में पांच डॉक्टर समेत 15 कर्मचारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में पांच डॉक्टर समेत 15 कर्मचारी नदारद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। कायमगंज में वाहन की टक्कर से घायल मोपेड सवार दंपति के इलाज में लापरवाही होने पर डीएम से शिकायत कर दी गई। डीएम के निर्देश पर पहुंचे सीएमओ ने उनका सीटी स्केन कराया। इसके बाद निरीक्षण किया, तो पुरुष अस्पताल में तीन व महिला में दो डॉक्टर समेत 15 कर्मचारी नदारद मिले।
कायमगंज थाने के गांव हमीरपुर टिलिया निवासी रोशन लाल (65) और उनकी पत्नी पूजा (50) शुक्रवार मोपेड से फैजबाग की ओर आ रहे थे। उन्हें कस्बे की पुलिया के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां कोई भी डॉक्टर देखने नहीं आया। रोशनलाल की हालत गंभीर हो गई। इससे परेशान पूजा ने सुबह करीब नौ बजे जिलाधिकारी को फोन कर दिया।
डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार करीब पौने दस बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का सीटी स्केन करवाकर इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सीएमओ को जनऔषधि केंद्र बंद मिला। एनआरसी वार्ड में डॉक्टर नहीं मिले। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद ओपीडी पहुंचे, तो डॉ अमिताभ चौहान 10 अक्तूबर से, डॉ. रिषीकांत वर्मा, डॉ. नीरज कुमार वर्मा, काउंसलर विजय गंगवार व नीतू वर्मा, आरोग्य मित्र रुचिर कटियार, फिजियोथैरेपिस्ट आकाश सक्सेना व गौरव कुमार और साइकोलॉजिक काउंसलर अमित सिसौदिया नदारद मिले।
विज्ञापन
इसके बाद सीएमओ महिला अस्पताल जा पहुंचे। वहां डॉ. मंजीला श्वाले 25 अक्तूबर से, डॉ. शशि कटियार, वार्ड क्लीनर कल्लू, वार्ड आया सुनीता व निर्मला गायब मिलीं। पुरुष अस्पताल में तीन डॉक्टर बैठे थे। वह अपनी निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को भेजेंगे।
-- -- -
आयुष्मान मित्र की सेवा समाप्त
लोहिया अस्पताल में आयुष्मान मित्र के पद पर तैनात सतेंद्र सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि अब आयुष्मान मित्र अपने पद पर काम नहीं कर सकेगा। वह काम के प्रति लापरवाह थे।