फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ट्रक व पिकअप में भिड़ंत, दोनों के चालकों की मौत

ट्रक व पिकअप में भिड़ंत, दोनों के चालकों की मौत

Sat, 01 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रक व पिकअप में भिड़ंत, दोनों के चालकों की मौत

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा के हथियापुर क्रासिंग पर पिकअप और ट्रक में शुक्रवार की रात आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालकों की मौत हो गई, पिकअप का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।


पड़ोसी जिला एटा के पंजाबी कालोनी का रहने वाला ट्रक चालक लालू केवट मक्का लादकर एटा की ओर जा रहा था। वहीं पिकअप चालक राजेश लहसुन लादकर शाहजहांपुर जा रहा था। राजेश जिला एटा के थाना बागवाला के गांव सियापुर का रहने वाला था। घायल हेल्पर देवेंद्र भी उसी के गांव का रहने वाला था। हथियापुर क्रासिंग के पास टक्कर इतनी तेज हुई कि पिकअप खड्ड में जा गिरी। वहीं क्षतिग्रस्त हुए ट्रक चालक के सीने में स्टेयरिंग घुस गया। बमुश्किल स्टेयरिंग काटकर ट्रक चालक को पुलिस ने बाहर निकाला गया।
विज्ञापन



आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रात करीब डेढ़ बजे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने राजेश और लालू केवट को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पिकअप के हेल्पर देवेंद्र की पत्नी मौके पर पहुंच गई। बाद में दोनों मृतकों के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए, जहां कोहराम मच गया। राजेश की पत्नी रजनी का रो-रोकर बुरा हाल था। पति उसके कंधों पर ढाई साल की पुत्री का भार छोड़ गया है। लोहिया अस्पताल में भर्ती कराने वाले ईएमटी सुधीर मिश्र ने बताया कि दोनों चालकों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। अभी किसी भी पक्ष से मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। आवास विकास चौकी के प्रभारी हेमंत सिंह ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हेल्पर गंभीर रूप से घायल, मरने वाले चालक एटा के
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed