{"_id":"5f5bb7068ebc3e37ba595bb0","slug":"14-workers-less-in-drainage-dirt-found-in-pond-farrukhabad-news-knp5820920105","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में गंदगी देख सीडीओ नाराज, 14 श्रमिक कम मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में गंदगी देख सीडीओ नाराज, 14 श्रमिक कम मिले
विज्ञापन
गांव मोहनपुर दिनारपुर में मनरेगा कार्य का निरीक्षण करते सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया।
- फोटो : FARRUKHABAD
नाली खुदाई में 14 श्रमिक कम, तालाब में मिली गंदगी
कमालगंज। मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार को मोहनपुर दिनारपुर में मनरेगा के अंतर्गत हो रहे नाली खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्हें मौके पर 14 श्रमिक कम मिले। तालाब में गंदगी देख नाराजगी जताते हुए सफाई के निर्देश दिए। गांव में हैंडपंप खराब होने की समस्या उठाई गई। बाद में बीडीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया शुक्रवार सुबह खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल के साथ मोहनपुर दिनारपुर गांव पहुंचे। यहां मनरेगा से हो रही 250 मीटर नाले की खुदाई का निरीक्षण किया। मस्टर रोल पर 67 श्रमिक अंकित थे। मौके पर 53 श्रमिक मौजूद मिले।
प्रधान पेशकार ने कहा कि गुरुवार को कुछ प्रवासी श्रमिक बाहर चले गए। एक बेरोजगार ने जॉबकार्ड न बनाए जाने की शिकायत की। एपीओ मनरेगा ने कहा कि इनकी मां के नाम जॉबकार्ड है। गांव के दक्षिण में तालाब में गंदगी देख वह नाराज हुए। तालाब की सफाई कराने के निर्देश दिए। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने हैंडपंप खराब होने से पेयजल समस्या का मामला उठाया।
विज्ञापन
बाद में ग्रामीण नवी आलम, परवीन बानो, शहनाज शाकिर आदि ने ब्लाक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की कि दो माह से हैंडपंप खराब होने से काफी दूर स्थित स्कूल के पास से पानी लाना पड़ता है। पंचायत सचिव राजेश यादव ने प्रधानमंत्री आवास प्लस की सूची में 11 अपात्रों के नाम काटे।
सीडीओ ने रैंडम आधार पर दो का सत्यापन किया। दोनों की अपात्रता सही साबित हुई। चयन के बाद उनके पक्के मकान बन गए थे। फतेहपुर राव साहब गांव में पांच बच्चों को यूनिफार्म बांटी। यहां प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप राठौर, एडीओ निरंजन त्रिवेदी भी रहे। क्षेत्र पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया। मनरेगा सेल का जायजा लेकर व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।