फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   14 thousand income certificate hanging

14 हजार आय-जाति प्रमाण पत्र लटके

Tue, 27 Sep 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
14 thousand income certificate hanging
जन्म प्रमाण पत्र - फोटो : डेमो फोटो
तहसीलदार की डिवाइस न होने के कारण आय व जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। करीब 14 हजार से ज्यादा आय व जाति प्रमाण पत्र लटक गए हैं। छात्र-छात्राओं को वजीफा फार्म में आय व जाति प्रमाण पत्र लगाने के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने समस्या का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन



करीब एक माह तक लेखपालों की हड़ताल के चलते आय, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र का कार्य प्रभावित रहा। 23 सितंबर को हड़ताल समाप्त हुई। इसके बाद भी आय व जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए।
विज्ञापन


14 सितंबर को तहसीलदार आरपी चौधरी के स्थानांतरण होने के बाद से अभी तक किसी की तैनाती न होने व उनके स्थान पर किसी को चार्ज न देने के चलते तहसीलदार की डिवाइस का पेंच फंस गया है। इसके चलते आय व जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वान कक्ष में तैनात तहसील कर्मियों ने इस संबंध में नायब तहसीलदार चूणामणि को अवगत करा दिया है लेकिन उन्होंने भी इसका कोई विकल्प नहीं बताया है। मंगलवार को तहसील में आय प्रमाण पत्र बनवाने आईं अंजलि, दीक्षा, दीपिका, सुधांशु और मुकेश कुमार आदि छात्र-छात्राओं का कहना था कि 30 सितंबर को वजीफा फार्म भरने की अंतिम तिथि है लेकिन अभी तक उन लोगों के आय प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सके हैं।


उधर, तहसील अधिवक्ता जर्नादनदत्त राजपूत, अजय प्रताप सिंह, रविनेश यादव, अनुराग तिवारी आदि का कहना है कि उप जिलाधिकारी से इस समस्या के निस्तारण के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed