{"_id":"5c8e8981bdec22143356ca06","slug":"131552845185-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा एप के जरिए आनलाइन पहली परमीशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा एप के जरिए आनलाइन पहली परमीशन जारी
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। इस बार लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार व सभाओं के लिए ऑनलाइन परमीशन की सुविधा शुरू की है। इसके लिए सुविधा एप जारी किया गया है। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में एक पार्टी ने इस एप का इस्तेमाल कर पहली परमीशन ली है। सहायक रिटर्निग आफीसर ने परमीशन के साथ आयोग के कड़े निर्देशों का पालन करने के दिशा निर्देश दिए हैं।
चुनाव में अभी तक सभा, बैठक, वाहन प्रचार प्रसार के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थकों को तहसील व कोतवाली के चक्कर लगाने होते थे। चुनाव आयोग ने सुविधा एप जारी कर घर बैठे परमीशन लेने की सुविधा दी है। 18 मार्च को एक पार्टी की गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता बैठक होनी है। पार्टी के कार्यकर्ता ने सुविधा एप के जरिए बैठक की परमीशन मांगी।
सहायक रिटर्निग आफीसर/एसडीएम अनिल कुमार ने परमीशन जारी कर दी है, जिसमें आयोग के 17 बिंदुओं का अनुपालन करने को कहा गया है। इन बिंदुओं में सभा या बैठक के दौरान आए हुए कार्यकर्ताओं को चाय नाश्ता कराने की भी परमीशन अलग से लेने की शर्त रखी गई है। इसका खर्च भी प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। साथ ही सभा का स्थान सरकारी व धार्मिक स्थल नहीं होना चाहिए। बैठक के दौरान भाषण, नारेबाजी, पोस्टर बैनर का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।