{"_id":"5c87e3dbbdec2214696157c2","slug":"131552409563-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन लोग झुलसे, हजारों की संपति खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन लोग झुलसे, हजारों की संपति खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में मंगलवार को खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। इससे एक महिला आग की चपेट में आ गई। उसे बचाने के प्रयास में जेठानी व भतीजा भी झुलस गया। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। परिजन तीनों को अस्पताल ले गए। वहां से महिला को सैफई रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी बृजेश कुमारी (48) पत्नी राजेश शाक्य मंगलवार को घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। इससे बृजेश उसकी चपेट में आ गई। यह देख कर जेठानी ऊषा देवी व उनका बेटा सुबोध उसे बचाने को दौड़े। इससे वह लोग भी आग की चपेट में आ गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सबमर्सिबल से पानी चला कर करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक वह लोग गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
परिजन तीनों घायलों को निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां से तीनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृजेश कुमारी को गंभीर हालत में सैफई भेज दिया गया। बाद में गैस एंजेसी संचालक राजेश गुप्ता ने भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। आग से छप्पर व रसोई का सामान समेत हजारों रुपये का सामान भी जल गया।