फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1300 MT urea fertilizer arrived, sent to 45 committees

1300 एमटी यूरिया खाद आई, 45 समितियों पर भेजी

Mon, 27 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
1300 MT urea fertilizer arrived, sent to 45 committees
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रखी खाद की बोरियां। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिले में रविवार की देर रात 1300 मीट्रिक टन यूरिया खाद की रैक आ गई है। सोमवार को रैक प्वाइंट से 45 समितियों को खाद भेजी गई। रात तक उठान जारी रहा।
विज्ञापन

इन दिनों आलू व गेहूं की फसल में यूरिया खाद की जरूरत है। पर समितियों पर यूरिया खाद नहीं है। इससे किसान यूरिया खाद के लिए परेशान हैं। कृभको कंपनी की 1300 मीट्रिक टन यूरिया खाद की रैक रात में फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। सुबह से ही सीधे रैक प्वाइंट से समितियों के लिए खाद भेजने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले को मिली 1300 मीट्रिक टन खाद में 20 प्रतिशत खाद इफको केंद्रों को, जबकि 80 प्रतिशत समितियों को भेजी जाएगी। 45 समितियों को शाम तक 756.250 मीट्रिक टन भेज दी गई है। मंगलवार दोपहर तक शेष यूरिया खाद समितियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीट्रिक टन यूरिया दुकानों पर भेजी
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यारा कंपनी की 400 मीट्रिक टन यूरिया खाद की रैक आ गई है। यह निजी दुकानों पर भेजी गई है। इससे समितियों के साथ दुकानों पर भी किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed