{"_id":"692f3911cdddd36153076c36","slug":"13-students-absent-in-engineering-exam-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-133647-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: इंजीनियरिंग की परीक्षा में 13 छात्र अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: इंजीनियरिंग की परीक्षा में 13 छात्र अनुपस्थित
Wed, 03 Dec 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो-21 राजकीय पॉलीटेक्निक भोलेपुर में चल रही परीक्षा का निरीक्षण करते जेडी एसके सिंह। स्रोत :
फर्रुखाबाद। जिले के दो राजकीय पॉलिटेक्निक में चल रही इंजीनियरिंग परीक्षा का मंगलवार को टेक्निकल एजुकेशनल बुंदेलखंड जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर ने निरीक्षण किया। दो पालियों में हुई परीक्षा में दोनों केंद्रों पर 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
कायमगंज तहसील के गांव कुरार स्थित पॉलिटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की परीक्षा के दौरान जेडी एसके सिंह ने निरीक्षण कर परीक्षार्थियों की तलाशी ली। इसके बाद वह बेवर रोड भोलेपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक गए। कुरार पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य सुमित मिश्र ने बताया कि सुबह की पाली में सिविल इंजीनियर तृतीय वर्ष में 19 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। पर्यवेक्षक चरनजीत सिंह यादव, नरेश कुमार, अनुराग त्रिपाठी, कल्याण सिंह व शिखा सिंह ने परीक्षा में सहयोग किया।
वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक भोलेपुर के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी व फार्मेसी की परीक्षा में 53 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। नौ अनुपस्थित रहे। दोपहर की पाली में फार्मेसी की परीक्षा में पंजीकृत 34 परीक्षार्थियों में चार अनुपस्थित रहे।