{"_id":"65e8bd0bb24f8ff6de035bb4","slug":"13-people-of-the-same-family-fall-ill-due-to-food-poisoning-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-109050-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर टिलियां में मंगलवार शाम मट्ठा पीने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार हो गए। तीन लोगों को सीएचसी लाया गया। अन्य का स्वास्थ्य टीम ने जाकर इलाज किया।
गांव सलेमपुर टिलियां निवासी रामप्रकाश के घर में परिवार के सभी लोगों ने मंगलवार सुबह का रखा मट्ठा शाम को पी लिया। कुछ देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। जैसे-तैसे रात कटी। बुधवार सुबह रामप्रकाश की पत्नी गुड्डी देवी (55), पुत्री रत्नावती (20), पुत्र उदयवीर (22) की उल्टी-दस्त के साथ हालत बिगड़ गई। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज मिलने से कुछ देर बाद उन्हें आराम मिल गया।
इसके बाद सीएचसी के डॉ.अनुराग टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने सभी को दवा दी, जिससे सभी स्वस्थ हो गए। डॉ.अनुराग ने बताया कि गांव में रामप्रकाश (58), नित्या (5), निधि (6), पूनम(15), अजय (14), बालकराम (25), पूनम (12), नैंसी (3), भीमसेन (13) व प्रेम(10) का घर पर ही इलाज किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी स्वस्थ हैं। सीएचसी आए गुड्डी देवी, रत्नावती और उदयवीर को भी ठीक होने पर घर भेज दिया गया।