फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   13 more corona positive including court worker

न्यायालय कर्मी सहित सात लोग और कोरोना पॉजिटिव

Wed, 05 Aug 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
13 more corona positive including court worker
न्यायालय कर्मी सहित 13 और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में आई कोरोना जांच रिपोर्ट में न्यायालय कर्मी सहित 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे जनपद में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 581 पहुंच गई है। फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी युवक(43) जनपद शाहजहांपुर के न्यायालय में केंद्रीय नाजिर है। दो-तीन दिन से बुखार आने पर कोरोना जांच कराई। वह संक्रमित पाए गए। न्यायालय कर्मी ने बताया कि भीमसेन मार्केट निवासी साथी कर्मचारी ने बुधवार को ही शाहजहांपुर से वापस आते समय जलालाबाद में जांच कराई थी।
वह भी संक्रमित निकला। इसके अलावा मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी कर रहे फार्मासिस्ट, उसकी मां व पत्नी की मंगलवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को उनके परिवार में 30 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय महिला व एक वर्षीय बालक भी संक्रमित मिला। शहर के मोहल्ला साहबगंज निवासी बैंक प्रबंधक की मां भी संक्रमित मिली। बैंक प्रबंधक जौनपुर में तैनात हैं। इसके अलावा कायमगंज के मोहल्ला छपट्टी निवासी कपड़ा व्यापारी (75) भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। फतेहगढ़ के मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी रेस्टोरेंज संचालक(71) को बुखार आने पर प्लेटलेट्स कम हो गए। डाक्टर ने डेंगू की आशंका जताते हुए कोराना जांच कराई। जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मोहल्ला ग्वालटोली निवासी युवक (32) के अलावा स्नेहनगर भोलेपुर निवासी वृद्धा(65) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजेपुर क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी 54 वर्षीय ग्रामीण व परिवार का 21 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में है। कमालगंज क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी महिला(28) व टिलिया निवासी युवती(18) के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 581 पहुंच गया है। इनमें 376 मरीज ठीक हो चुके हैं। 12 मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 193 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed