फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   13 government tube wells of the district will be rebarred with Rs 1.68 crore

Farrukhabad News: 1.68 करोड़ से जिले के 13 राजकीय नलकूप होंगे रीबोर

Thu, 01 Aug 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
13 government tube wells of the district will be rebarred with Rs 1.68 crore
फर्रुखाबाद। जनपद के किसानों के लिए अच्छी खबर है। वर्षों से खराब पड़े 13 राजकीय नलकूपों के रीबोर करने की शासन से स्वीकृति मिल गई है। 1.68 करोड़ से नलकूप रीबोर होंगे। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


जिले के 13 राजकीय नलकूपों को रीबोर कर चालू किया जाएगा। इसके लिए शासन से एक करोड़ 68 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। केंद्रीय कार्यशाला से सामग्री की आपूर्ति की जाएगी। कानपुर निर्माण खंड ने बोरिंग करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय स्तर पर पंपहाउस, हौज व पाइप लाइन डालने की जिम्मेदारी नलकूप विभाग को दी गई है। इससे करीब चार लाख रुपये प्रति नलकूप के हिसाब से 52 लाख रुपये विभाग खर्च करेगा। इसी वित्तीय वर्ष में मार्च 2025 तक सभी नलकूपों का निर्माण पूरा कर चालू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह नलकूप होंगे रीबोर
कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव सितौली स्थित नलकूप संख्या (61 एफजी), बरुआ खेड़ा में (87एफजी), रूनी चुरसई में (88एफजी), रतनपुर में (122एफजी), भड़ौसा में (165एफजी) रिबोर किया जाएगा। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मेरापुर में (03एफजी) व (147एफजी), गनपतपुर में (108एफजी), पिपरगांव में (126एफजी), शमसाबाद क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर में (23केएमजी), हरसिंगपुर में(43केएमजी), संतोषापुर में (112केएमजी) व कायमगंज के गांव सिवारा मुकुट स्थित नलकूप संख्या (114केएमजी) रिबोर किया जाएगा।

अधिशासी अभियंता नलकूप शशांक कुमार ने बताया कि पांच नलकूपों की बोरिंग हो चुकी है। सभी नलकूपों की बोरिंग करने के बाद कानपुर निर्माणखंड विभाग को हैंडओवर करेगा। इसके बाद विभाग से पंपहाउस आदि का निर्माण कराने के साथ नलकूपों को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed