फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   125 recruits take oath of protecting the country

125 रिक्रूटों ने ली देश की रक्षा की शपथ

Tue, 18 Apr 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 18 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
 125 recruits take oath of protecting the country
सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में परेड में मार्चपास्ट करते जवान। - फोटो : अमर उजाला
सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में 125 रिक्रूट राष्ट्र रक्षा की शपथ लेकर सेना का अंग बने। समीक्षा अधिकारी ने परेड का निरीक्षण कर जवानों की पीठ थपथपाई। 
विज्ञापन

सोमवार सुबह चटर्जी परेड ग्राउंड एक बार फिर इतिहास का साक्षी बना। यहां 36 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 125 रिक्रूटों ने राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। कार्यवाहक कमांडेंट कर्नल विजय काला ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि दिल और दिमाग का इस्तेमाल कर लड़ाई जीती जाती है।

अब पढ़ी-लिखी फौज अपने ढंग से युद्ध क्षेत्र व आंतरिक गतिविधियों में समाज की रक्षा के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सभी जवानों में देश के प्रति जान देने का जज्बा है लेकिन इतिहास गवाह है कोई भी लड़ाई केवल जान देकर ही नहीं जीती जा सकती है। इसके लिए दुश्मन की जान भी लेनी पड़ती है। एड्ज्यूडेंट लेफ्टीनेंट कर्नल शशिभूषण, ट्रेनिंग सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह व धर्म गुरु नायब सूबेदार सरबजीत सिंह ने जवानों को तिरंगा व धार्मिक निशानों के समक्ष शपथ दिलाई। उन्होंने रेजीमेंट सेंटर से विदा हो रहे जवानों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कर्नल मनीष जैन, सेंटर एसएम रघवीर सिंह, मेजर अरविंद मिश्र, लेफ्टीनेंट कर्नल रंजन देवरानी और दयाशंकर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को समीक्षा अधिकारी कर्नल विजय काला ने मेडल लगाकर सम्मानित किया। पीटी में बेस्ट रिक्रूट का पदक अमरीत सिंह, केवल सिंह, ड्रिल में बेस्ट प्रीत पाल, गुरुदेव, परवजीत सिंह, फायरिंग में बेस्ट दिलवर सिंह, परमिंदर, सतपाल सिंह, सोना सिंह, बैच नंबर 11 के बेस्ट रिक्रूट का मेडल नानक सिंह को दिया गया। कार्यवाहक कमांडेंट ने सेना में शामिल जवानों के परिजनों को गौरव पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed