{"_id":"5c5c73a8bdec224c80717c7a","slug":"121549562792-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गेहूं खरीद की कवायद शुरू, प्रभारी अधिकारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गेहूं खरीद की कवायद शुरू, प्रभारी अधिकारी तैनात
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गेहूं की फसल तैयार होने में अभी समय है। पर, शासन से सरकारी गेहूं खरीद की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रभारी अधिकारी की तैनाती भी हो गई है। एक मार्च तक क्रय केंद्र बनाने निर्देश दिए गए हैं। सरकारी गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। इस संबंध में शासन के विशेष सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। शासनादेश आने के बाद जिलाधिकारी ने एडीएम राजस्व एवं वित्त विवेक श्रीवास्तव को गेहूं खरीद के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिया है। कृषि विभाग से उत्पादन के आकलन की सूचना मांगी गई है। फरवरी के अंत तक केंद्रों के चयन करने निर्देश दिए हैं। जारी शासनादेश में दस मार्च तक क्रय केंद्रों की आवश्यकता का आकलन करते हुए उन पर धनराशि, बोरा, स्टाफ व किसानों की सुविधाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे किसानों को तत्काल भुगतान किया जा सके।
एक मार्च से होगा किसानों का पंजीकरण
क्रय केंद्रों का चयन व स्वीकृति के साथ एक मार्च तक जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन किया जाएगा। एक मार्च से क्रय एजेंसी द्वारा किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। इसमें खाता नंबर अंकित खतौनी, पहचान प्रमाण, आधारकार्ड व खसरा के आधार पर किसान द्वारा स्वयं, जनसूचना केंद्र या इंटरनेट कैफे पर पंजीकरण किया जा सकता है। एक मार्च को परिवहन दरों का जिलाधिकारी व क्षेत्र प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम द्वारा किया जाएगा। एक से 15 मार्च तक सूचना विभाग द्वारा पंजीयन व क्रय का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 10 मार्च तक संबंधित क्रय एजेंसी ई-उपार्जन के लिए क्रय केंद्रों पर कंप्यूटर, लैपटॉप, इंटरनेट आदि व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं।
पहले ही करनी होगी भंडारण की तैयारी
गेहूं खरीद शुरू करने के साथ ही उसके भंडारण की व्यवस्था भारतीय खाद्य निगम को करनी होगी। अक्सर देखा जाता है कि केंद्रों पर गेहूं खरीद के बाद उसके भंडारण की दिक्कत आती है। इससे केंद्रों पर गेहूं बारिश होने पर भीगने का डर बना रहता है। इसके चलते इस बार गेहूं खरीद की योजना बनाने के साथ उसके भंडारण का भी भारतीय खाद्य निगम को दस मार्च तक प्लान तैयार करना होगा। इसमें यह भी तय किया जाएगा कि किस गोदाम पर कितना भंडारण होगा।
विज्ञापन
केंद्रों पर किसानों को दी जाएंगी सुविधाएं
गेहूं बेचने के लिए केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों के लिए वहां पानी व छाया आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित क्रय एजेंसी की होगी। इसके साथ ही केंद्र पर धन व बोरे की उपलब्धता, स्टाफ की तैनाती भी खरीद शुरू होने से पहले ही दस मार्च तक करने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्र प्रभारियों दिया जाएगा प्रशिक्षण
केंद्र प्रभारी बेहतर खरीद कर सकें। इसके लिए इस बार उन्हें 15 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यशाला होगी। इसमें जिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बांट माप अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता आदि रहेंगे।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
डिप्टी आरएमओ संजीव सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद के लिए प्रभारी अधिकारी की तैनाती कर दी है। फरवरी के अंत तक केंद्रों का चयन कर डीएम से अनुमोदन कराया जाएगा।