फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   12 trainee IAS officers visited villages to learn about the schemes.

Farrukhabad News: 12 प्रशिक्षु आईएएस ने गांवों में घूमकर जानीं योजनाएं

Mon, 10 Nov 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 10 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
12 trainee IAS officers visited villages to learn about the schemes.
फोटो-36 गांव दारापुर में राशन वितरण की जानकारी करते प्रशिक्षु आईएएस। संवाद
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को सीडीओ की अध्यक्षता में जनपद भ्रमण पर आए 12 प्रशिक्षु सिविल सेवकों (आईएएस) ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने विभागों के कार्य और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद गांवों का भ्रमण कर सरकारी योजनाओं व विकास कार्य देखे।

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने प्रशिक्षु सिविल सेवकों को विभागों से संबंधित योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों से परिचय कराया। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे। इसके सिविल सेवकों को आकांक्षात्मक ब्लॉकों के गांवों का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

अमृतपुर में शासन से आए छह प्रशिक्षु आईएएस क्षेत्र के गांव दारापुर पहुंचे। इनमें एस साईं भार्गव, शंकर पांडियाराज, सिद्धार्थ कौशल, गौरव रमेश पेंडम, खेतदान चरण, प्रवीण जाधव ने पंचायतघर में बैठकर ग्रामीणों से परिचय किया। प्रधान शशि राठौर से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों ने पूछा कि शिक्षा के लिए बेटे व बेटियों को कितनी दूर जाना पड़ता है। बताया गया कि डेढ़ किलोमीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने महिलाओं व बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाएं बताईं। अधिकारियों ने जब गांव का भ्रमण किया तो उन्हें नालियां बजबजाती मिलीं। गांव में गंदगी के ढेर लगे मिले। राशन की दुकान पर पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी ने ई-पॉस मशीन में कार्ड धारक का अंगूठा लगवाकर राशन वितरण दिखाया। प्राथमिक विद्यालय में बच्चे न होने से लौट आए।


प्रधानाध्यापक व बीईओ के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

अमृतपुर। प्रशिक्षु आईएएस प्राथमिक विद्यालय दारापुर पहुंचे तो प्रधानाध्यापक गायब थे। बच्चे भी नहीं थे। वहां मौजूद सहायक अध्यापक अंकित कटियार ने पूछने पर बताया कि 10 का स्टाफ है। 60 बच्चे पंजीकृत हैं। स्टाफ के सापेक्ष कम छात्र संख्या पर डीडीओ ने नाराजगी जताई।
शिक्षक एमडीएम मेन्यू चार्ट के बारे में भी नहीं बता सके। शौचालय में पानी भी नहीं आ रहा था। प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र कुमार के गायब होने व स्कूल में काम न कराने पर खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव से नाराजगी जताई है। डीडीओ ने बीएसए को फोन कर प्रधानाध्यापक व बीईओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। (संवाद)

घर के सामने कूड़ा, पानी का निकास न होने पर महिलाओं ने किया हंगामा

आईएएस अधिकारियों के भ्रमण के दौरान गांव दारापुर की महिलाओं ने कहा कि गली में पानी भरा है। घर के सामने कूड़े के ढेर लगे हैं। इसी बीच कुछ महिलाएं हंगामा करने लगीं। प्रधान पर गली न बनवाने का आरोप लगाया। डीडीओ के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं। बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल व एडीओ अजीत पाठक को समस्या निस्तारित कराने के आदेश दिए।
विकास कार्यों की ली जानकारी
नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पिलखना भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आदित्य कुमार, राहुल कुमार चौधरी, अक्षय दिलीप, कृष्णकांत लूना, दिव्यांशी अग्रवाल व नंदना जीपी गांव की हकीकत देखने पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी ली।
एडीओ, खंड शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, सीएचसी प्रभारी डॉ.लोकेश शर्मा ने अपने विभागों के कार्यों की जानकारी दी। अधिकारियों ने भोजन करने के बाद ग्रामीणों से बातचीत की।

इस दौरानी पीडी कपिल कुमार, थानाध्यक्ष मेरापुर अंगद सिंह, डीएसओ सुरेंद्र यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षु अधिकारियों को संकिसा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रोका गया। सोमवार को वह गांवों का भ्रमण करेंगे। (संवाद)

फोटो-36 गांव दारापुर में राशन वितरण की जानकारी करते प्रशिक्षु आईएएस। संवाद

फोटो-36 गांव दारापुर में राशन वितरण की जानकारी करते प्रशिक्षु आईएएस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed