{"_id":"5f1eda678ebc3ea08b5c0f3c","slug":"116-divans-and-soldiers-transferred-for-three-years-farrukhabad-news-knp57349993","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से एक ही स्थान पर डटे 116 दीवान व सिपाहियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से एक ही स्थान पर डटे 116 दीवान व सिपाहियों के तबादले
विज्ञापन
तीन साल से जमे 116 दीवान व सिपाहियों के तबादले
फर्रुखाबाद। जनपद में तीन साल से एक ही थाने में तैनात 116 दीवान व सिपाहियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। इसमें सर्विलांस सेल के दीवान व सिपाही को काम न प्रभावित हो इसलिए मीडिया सेल में तैनाती दे दी है।
तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर डटे 116 दीवान व सिपाहियों की तैनाती में एसपी डा. अनिल मिश्रा ने फेरबदल कर दिया। सर्विलांस के जानकार दीवान व सिपाही को हटाने से काम प्रभावित हो जाता। इसलिए कागजों में दोनों की तैनाती पास के मीडिया कक्ष में करके खानापूर्ति कर दी गई है। सर्विलांस से अंजान सिपाही को सर्विलांस सेल में तैनाती दी गई है।
वहीं बड़ी संख्या में सिपाही व दीवान पैरवी को लेकर सत्ताधारी नेताओं के घरों के चक्कर लगा रहे हैं। उधर दो दिन पूर्व जहानगंज थाने की जिम्मेदारी से हटाई गईं एसओ पूनम जादौन को कायमगंज कोतवाली का एसएसआई बनाया गया था। इस आदेश में बदलाव किया गया है। अब दरोगा पूनम जादौन को आईजीआरएस का प्रभारी बनाया गया है।