फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   114 prisoners, 150 more including doctors infected

सेंट्रल जेल के 114 कैदी, डाक्टर समेत 150 कोरोना संक्रमित

Sun, 27 Sep 2020 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
114 prisoners, 150 more including doctors infected
114 कैदियों, डॉक्टर समेत 150 और संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 150 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई जो अब तक सर्वाधिक संख्या है। इनमें एक डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी व सेंट्रल जेल के 114 कैदी भी शामिल हैं। जनपद में अब तक 2545 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1848 लोग ठीक हो चुके हैं। 38 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी, जबकि 659 केस अभी एक्टिव हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सेंट्रल जेल में इस कदर संक्रमण फैला कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को की गई एंटीजन जांच रिपोर्ट रविवार को आई। इसमें 114 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 34 वृद्ध (60 से 91 वर्ष तक) कैदी भी शामिल हैं। सेंट्रल जेल में अब तक 242 कैदियों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा आवास विकास स्थित एक 65 वर्षीय निजी चिकित्सक भी कोरोना की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

उनका लखनऊ में इलाज चल रहा है। फतेहगढ़ के मोहल्ला जेएनवी रोड निवासी युवक, सिविल लाइन निवासी युुवक, मोहल्ला अमीन खां निवासी महिला, मारवाड़ी कादरीगेट निवासी महिला, नगला पजाबा निवासी दंपति, मोहल्ला होली निवासी वृद्ध, लोहिया कैंपस निवासी स्वास्थ्य कर्मी की भी कोरोना की चपेट में हैं। वहीं गांव कादरदादपुर निवासी पांच लोगों के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस प्रकार रविवार को 114 कैदियों समेत 150 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीजन से जांच, 200 में से 122 संक्रमित
सेंट्रल जेल में आधे से अधिक कैदी संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को कुल 200 कैदियों के नमूने लिए गए। इनमें 122 संक्रमित मिले। हालांकि इन्हें अभी सूची में शामिल नहीं किया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि जेल में अब तक कुल 366 कैदी संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि अधिकांश कैदियों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। वहीं वृद्ध कैदी भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल अलग-अलग बैरकों में रखकर संक्रमित कैदियों का यथासंभव इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed