{"_id":"5cc5e2e8bdec2207410e57c5","slug":"111556472552-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाएंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में इस बार दिव्यांग व किन्नर मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य है। इससे इन्हें बूथ तक ले जाने के लिए वाहन मुहैया कराए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिवों को सौंपी गई। सभी बूथों पर ट्राई साइकिल भी उपलब्ध रहेगी।
जिले की संसदीय सीट पर चारों विधानसभा क्षेत्र में 14888 दिव्यांग मतदाता हैं। जबकि 77 किन्नर वोटर हैं। कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए, इसके लिए प्रशासन ने शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए आने-जाने से लेकर बूथों तक पर विशेष व्यवस्था की गई है। एक-दो किमी दूर रहने वाले वोटरों को बूथ तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई है। शहरी दिव्यांग मतदाताओं को घर से रिक्शा, जबकि ग्रामीण मतदाताओं को ट्रैक्टर-ट्राली से बूथ तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
यही व्यवस्था किन्नर मतदाताओं के लिए की गई है। मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिवों को सौंपी गई है। इनके लिए बूथों पर प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था रहेगी। सभी बूथों पर व्हीलचेयर उपलब्ध हैं। आवश्यकतानुसार दिव्यांग को उपलब्ध कराई जाएगी।
दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाएंगे वाहन
शहरी दिव्यांग ई-रिक्शा से तो ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली से पहुंचेंगे
किन्नरों को भी मिलेंगे वाहन, 100 फीसदी वोटिंग का लक्ष्य