फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   फर्रुखाबाद सीट बसपा की झोली में जाना तय

फर्रुखाबाद सीट बसपा की झोली में जाना तय

Tue, 29 Jan 2019 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद सीट बसपा की झोली में जाना तय
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में गठबंधन की सीट बसपा के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो बसपा और सपा मुखिया की बातचीत के बाद फर्रुखाबाद की सीट का फैसला लिया गया है। दो लोगों ने बसपा से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन भी कर दिया है।
विज्ञापन


सपा और बसपा के गठबंधन के बाद फर्रुखाबाद की लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं। गठबंधन के बाद फर्रुखाबाद लोकसभा सीट सपा के खाते में मानी जा रही थी। इसको लेकर सपा से टिकट पाने के लिए कई दिग्गज नेताओं ने जोड़तोड़ शुरू कर दी। पर, सपा में विधानसभा चुनाव 2017 से चल रही गुटबाजी अंदर ही अंदर अभी भी कायम है। इसी वजह से सपा मुखिया अखिलेश यादव फर्रुखाबाद की सीट को लेकर काफी गंभीर थे।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर सीटों के बंटवारे का एलान किया जाना था, लेकिन किसी वजह से एलान नहीं हो सका। पर, बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हो चुकी है। इसमें फर्रुखाबाद की सीट बसपा के खाते में जाना तय माना जा रहा है। ऐसा इसलिए कि इटावा लोकसभा की सीट सुरक्षित है और इटावा सपा का गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्रुखाबाद सीट यदि सपा को मिलती है तो यहां अंदरूनी विरोध हो सकता है। इस विरोध को खत्म करने और गठबंधन में फर्रुखाबाद लोकसभा सीट हर हाल में जीतने के लिए यह सीट बसपा की झोली में डाली गई है।

गौरतलब है कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में जिले में सपा दूसरे, बसपा तीसरे और 2009 के चुनाव में बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed