फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   11 people injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल

Sun, 07 Jun 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 07 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
11 people injured in road accidents
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल हो गए। सभी को
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जसमई बाईपास से सवारियां लेकर टेंपो नवाबगंज की ओर जा रहा था। मऊदरवाजा के गांव झौनी नगला के पास टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। इसमें मऊदरवाजा थाना इलाके के गांव बाबरपुर निवासी ओमप्रकाश, नवाबगंज के गांव नगला झब्ब निवासी नवाब सिंह, मोरपाल, गांव रानीगढ़ निवासी रामकली पत्नी बाबूराम, नवाबगंज के गांव करनपुर निवासी सुशीला देवी पत्नी बालकराम

घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो  छोड़ कर भाग गया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल वृद्धा रामकली की हालत गंभीर है। उधर, थाना शमसाबाद के गांव गनुआपुर निवासी लल्ला सिंह बाइक से बाजार कर घर लौट रहे थे। गांव के पास बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। इसमें लल्ला सिंह घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। थाना राजेपुर के गांव भुसेरा निवासी धर्मेंद्र कुमार बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे।  निबिया चौराहा के पास

बाइक बेकाबू होकर पेड़ से  टकरा गई। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव पैथान से रविवार को सवारियां बैठाकर शहर की ओर आ रहे टेंपो  का टायर पंचर हो गया। यह अल्लाहपुर गांव के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में सुखवती पत्नी केबी सिंह निवासी नगला भूड़ और कुंती देवी पत्नी लाल सहाय निवासी देवगंज थाना बिछवां मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनका परिजनों ने नगर के एक निजी चिकित्सालय में  इलाज

कराया। यह अपने भाई के पुत्र के विवाह समारोह से लौट रही थीं। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव पिपरगांव निवासी राजेश के साथ दामाद राजीव निवासी मुरैठी बाजार करने जा रहे थे। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। इस घटना में राजीव और राजेश घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed