{"_id":"5efb75408ebc3ea0717614f6","slug":"11-more-corona-infected-with-outpost-incharge-and-roadways-driver-farrukhabad-news-knp5685253173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज व रोडवेज चालक सहित सात और कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज व रोडवेज चालक सहित सात और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज को ले जाती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : FARRUKHABAD
चौकी इंचार्ज व रोडवेज चालक सहित 11 और कोरोना संक्रमित
फर्रुखाबाद। जनपद में चौकी इंचार्ज व रोडवेज बस चालक सहित 11 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें पांच को एल-1 अटैच अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इससे जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 166 पहुंच गई है।
जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। अब कोरोना योद्धा पुलिस कर्मी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। शहर कोतवाली के हेड मुहर्रिर की 22 जून को मौत हो गई थी। 23 जून को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। 24 जून को पुलिस कर्मियों के नमूने लिए गए। 27 जून को आई रिपोर्ट में शहर कोतवाली के तीन पुलिस कर्मी संक्रमित मिले।
इसके बाद 28 जून को दो, 29 को एक सिपाही पॉजिटिव मिला। मंगलवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में एक चौकी इंचार्ज के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे अब तक शहर कोतवाली के आठ पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा रोडवेज बस के चालक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह फतेहगढ़ के मोहल्ला दाल मंडी में अकेले किराये के मकान में रहते हैं। गांव बुढ़नामऊ निवासी 18 वर्षीय युवक व उसकी दस वर्षीय बहन के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनके सैनिक पिता व चाचा पहले ही कोराना संक्रमित होने से अस्पताल में भर्ती हैं।
बाबा सेवानिवृत्त लाइब्रेरियन की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। इसके अलावा लालगेट निवासी 40 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। वहीं कायमगंज के मोहल्ला बजरिया निवासी 57 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय युवक भी संक्रमण की चपेट में हैं। ये दोनों लोग लखनऊ में हैं। इनका वहीं नमूना लिया गया था। जिले में संक्रमित मिले पांच लोगों को एल -1 अटैच अस्पताल डा. अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें जनपद मैनपुरी के गांव नगला हरि सिंह निवासी युवक मिलेट्री हास्पिटल में भर्ती है। जांच में वह कोरोना संक्रमित मिला। शहर के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी 54 वर्षीय महिला, फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला निवासी दिल्ली से लौटा युवक(25) व कमालगंज क्षेत्र के गांव महरूपुर रावी निवासी महिला(23) के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 166 पहुंच गई। शाम को सात मरीजों की अस्पताल से छुट्टी होने के साथ अब तक 99 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके, जबकि सात की मौत हो चुकी है। अभी 60 केस एक्टिव हैं।