फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   11 more corona infected including mother-daughter

मां-बेटी सहित चार और कोरोना संक्रमित

Fri, 07 Aug 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
11 more corona infected including mother-daughter
मां-बेेटी समेत 11 और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में मां-बेटी सहित 11लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें दो मरीजों का कानपुर व सैफई में इलाज हो रहा है। दो एल-1 अस्पताल में भर्ती हैं। इससे जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 610 हो गया है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी पूर्व सैनिक की पत्नी व 32 वर्षीय विवाहित बेटी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। गुरुवार को एंटीजन किट से हुई जांच में संक्रमित होने की पुष्टि के बाद पूर्व सैनिक की पत्नी को सैफई मेडिकल कालेज भेज दिया गया। बेटी को एल-1 अटैच अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि बेटी को अस्पताल में कोई दवाई नहीं ही दी गई, भोजन भी एक समय ही कराया गया। गर्म पानी व काढ़ा तक की कोई व्यवस्था नहीं है। मोहल्ले की गलियां न तो सील की गईं और न ही आवागमन बंद है। हालांकि फाइलों में कंटेनमेंट जोन बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कायमगंज के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी 72 वर्षीय वृद्ध के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उनका कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। कमालगंज क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी महिला(35) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके तीन दिन पहले महिला की देवरानी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इससे वह अस्पताल में ही क्वारंटीन थीं।
मिलेट्री हास्पिटल में तैनात सैनिक(24), फतेहगढ़ के मोहल्ला बजरिया अलीगंज निवासी कर्मचारी(25), आवास विकास निवासी परचून विक्रेता की पत्नी(29) संक्रमित निकली। राजेपुर निवासी युवक(30), नवाबगंज के गांव डबौआ निवासी महिला(35), शमसाबाद क्षेत्र के गांव पीत धौलेश्वर पसियापुर और पखना निवासी दो युवक (22) संक्रमित मिले।

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 610 हो गई। इनमें 379 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके। 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। 10 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 209 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed