फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   11 criminals selling stolen mobile phones arrested

Farrukhabad News: मामूली विवाद में लाठी-डंडों से हमला, आठ पर मुकदमा

Thu, 01 Feb 2024 03:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
11 criminals selling stolen mobile phones arrested
फर्रुखाबाद। मामूली कहासुनी के बाद कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला बोलकर दंपती समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव नगला गुलाल निवासी अजीत प्रताप सिंह के भाई योगेंद्र का गांव के ही अजय के साथ सोमवार शाम मामूली कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए अजय के परिजन लाठी-डंडों लेकर घर में घुस आए। उन्होंने योगेंद्र पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर वह पत्नी पायल के साथ बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से कई बार सिर में कर दिए। इससे पत्नी लहूलुहान हो गईं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया। अजीत प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अजय, शिवम, आशीष, राजन, सोनू, पप्पू, शैलेंद्र सिंह व माधुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजीत ने आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति में दबंग दोबारा घर में घुस गए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed