फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10,760 candidates appeared for the Home Guard recruitment exam, 3,449 left it.

Farrukhabad News: 10760 अभ्यर्थियों ने दी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 3449 ने छोड़ दी

Tue, 28 Apr 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
10,760 candidates appeared for the Home Guard recruitment exam, 3,449 left it.
फर्रुखाबाद। जनपद में सोमवार को तीसरे व अंतिम दिन 19 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 14208 अभ्यर्थियों में 10760 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 3449 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर प्रति पाली 7104 अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की व्यवस्था थी। दोनों पालियों में 14208 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। सुबह से अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। गेट से लेकर परीक्षा कक्ष तक तीन बार तलाशी लेकर प्रवेश दिया। अभ्यर्थियों की पैंट से बेल्ट भी निकलवा ली गई।
विज्ञापन

गेट के बाहर पुलिस कर्मियों ने लाइन लगवाकर पहले हाथों से तलाशी ली, फिर मेटल डिटेक्टर से चेक करने के बाद परीक्षा केंद्र के गेट के अंदर प्रवेश दिया। पहली पाली में 7,104 अभ्यर्थियों में से 5330 ने परीक्षा दी, जबकि 1774 गैरहाजिर रहे। इससे 75.02 प्रतिशत उपस्थिति रही। दूसरी पाली में भी 7104 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। इसमें 5430 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1675 ने किनारा कर लिया। दोनों पालियों में कुल 14208 में से 10760 उपस्थित व 1774 अनुपस्थित रहे। इससे 75.73 प्रतिशत उपस्थिति और 24.27 प्रतिशत गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed