{"_id":"61e06962eed1b75c275ab4e2","slug":"104-people-infected-in-the-district-including-8-prisoners-of-central-jail-farrukhabad-news-knp6751727183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल के 8 कैदी सहित जिले में 104 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल के 8 कैदी सहित जिले में 104 लोग संक्रमित
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में कोरोना जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिले में गुरुवार को कोरोना जांच रिपोर्ट में अब तक के सर्वाधिक 104 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें सेंट्रल जेल के आठ कैदी भी शामिल हैं। वहीं जिला जेल की महिला बंदी की दो वर्षीय बेटी संक्रमित निकली है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हर रोज बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ कम नहीं हो रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अभी तक पुलिस व प्रशासन ने कोई सख्ती नहीं की। जांच रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 52 संक्रमित शहरी क्षेत्र के हैं। इनमें सेंट्रल जेल के आठ कैदी व जिला जेल के महिला बंदी की मासूम बेटी भी शामिल है।
कायमगंज के दो, कमालगंज व राजेपुर के चार-चार, मोहम्मदाबाद व शमसाबाद क्षेत्र से एक-एक संक्रमित निकला है, जबकि पांच संक्रमित मरीजों ने जिले से बाहर जांच कराई है। इसके अलावा एंटीजन किट से हुई जांच में शहर के बस स्टेशन पर सात यात्री, सिविल अस्पताल लिंजीगंज में 11, पीएचसी भोलेपुर में सात, सीएचसी कमालगंज में आठ व कायमगंज में दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इनकी अभी कोविड पोर्टल पर एंट्री नहीं की गई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 171 पहुंच गई है। इनमें सात संक्रमित मरीजों का जिले से बाहर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बुधवार को जिले में 40 लोग संक्रमित निकले थे।
जांच में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य टीम मोबाइल नंबर के आधार पर मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करती है। फिर मरीजों के घर जाकर उन्हें दवाई भी उपलब्ध कराती है। गुरुवार को शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में संक्रमित निकले युवक से फोन पर स्वास्थ्य टीम ने संपर्क किया। मोबाइल पर कई बार घंटी जाती रही, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। इससे कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम प्रभारी संजय बाथम उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। (संवाद)