फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10.29 lakh will be recovered from retired secretary in embezzlement

Farrukhabad News: गबन में रिटायर्ड सचिव से होगी 10.29 लाख की वसूली

Fri, 12 Jul 2024 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
10.29 lakh will be recovered from retired secretary in embezzlement
फर्रुखाबाद। पंचायत भवनों के निर्माण में गबन करने वाले सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत सचिव से 10.29 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। यह धनराशि उनके देयकों से कटौती कर वसूली जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ब्लाॅक कायमगंज में तैनाती के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत बल्लू बेहटा, शिवरई बरियार, रानीपुर गौर, दीपपुर नगरिया में पंचायतघरों का निर्माण कराया। इसमें गुणवत्ता को दरकिनार कर कार्य से अधिक भुगतान कर दिया गया। मामले की शिकायत पर जांच कराई गई। इसमें घपलेबाजी खुलकर सामने आ गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार पंचायतघरों के निर्माण में गबन की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सचिव कपिल देव त्रिपाठी ग्राम पंचायत बेहटा बल्लू में 5,24,896 रुपये, शिवरई बरियार में 34603 रुपये, रानीपुर गौर में 2,14,000 रुपये व दीपपुर नगरिया में 2,56,320 रुपये गबन के दोषी पाए गए। इससे सचिव पर कुल 10 लाख 29 हजार 819 रुपये वसूली के आदेश दिए गए। जून 2023 में गबन का मामला हाईकोर्ट पहुंचा। वहां डीपीआरओ को सचिव का पक्ष सुनकर मामला निस्तारित करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ द्वारा दिए गए नोटिस का सचिव साक्ष्यों सहित संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीपीआरओ ने गबन की धनराशि देयकाें से कटौती का आदेश कर मामला निस्तारित कर दिया। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि गबन की धनराशि सेवानिवृत्त सचिव के देयकों से वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed