{"_id":"5c8e8997bdec22146d706ee8","slug":"101552845207-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकनपाक्स ने पांव पसारे, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकनपाक्स ने पांव पसारे, मासूम की मौत
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शमसाबाद क्षेत्र के गांव खजुरिया में चिकनपाक्स ने पांव पसार दिए हैं। इसकी चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे बीमार हैं।
गांव खजुरिया निवासी संजय शाक्य का एक बर्षीय बेटा हैप्पी तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। वह चिकनपाक्स से भी ग्रसित हो गया। परिजन निजी चिकित्सक से उसका इलाज कराते रहे, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार को उसकी मौत हो गई। इससे मां गीता रो-रोकर बेहाल हो गई। करीब 10 दिन पूर्व संजय का पांच वर्षीय बेटा अभिनव व 3 वर्षीय बेटी हिमांशी भी चिकनपाक्स से ग्रसित हैं। हालांकि इलाज से दोनों ठीक हो गए। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
अब तक स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची। शमसाबाद सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. धन सिंह शाक्य ने बताया उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। सोमवार को गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही पीड़ितों का उपचार किया जाएगा।