फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एक डाक्टर समेत संविदा कमिर्यों का वेतन रोका

एक डाक्टर समेत संविदा कमिर्यों का वेतन रोका

Thu, 31 Jan 2019 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
एक डाक्टर समेत संविदा कमिर्यों का वेतन रोका
फर्रुखाबाद। एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह ने गुरुवार को नवाबगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पिछले एक माह से महिला डाक्टर अनुपस्थिति थीं। उन्होंने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा हड़ताल पर चल रहे संविदा कर्मियों का भी वेतन रोका गया।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह गुरुवार दोपहर में अचानक नवाबगंज सीएचसी पहुंचे। वहां पर उन्हें चीफ फार्मासिस्ट 28 जनवरी से गैरहाजिर मिले। साथ ही डाक्टर कल्पना राजपूत एक जनवरी से 31 जनवरी तक एक भी दिन अस्पताल नहीं पहुंची। उन्होंने डाक्टर का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा हड़ताल के चलते सभी संविदा कर्मी भी गैर हाजिर मिले। उन्होंने बताया कि बुधवार को लखनऊ से मिले निर्देशानुसार संविदा कर्मियों का वेतन रोका गया है। एमओआईसी ने बताया कि नौ नियमित एएनएम ने वैक्सीन उठाईं है। टीकाकरण में छूटे हुए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसीएमओ ने उन्हें प्रतिदिन टीकाकरण का सुपरविजन करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्हें लेबर रूम में बेबी ट्रे बहुत ही गंदी मिली। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारी को चेतावनी दी। कहा कि इसे प्रतिदिन साफ किया जाए। अगली बार इस तरह की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। रेफरल रजिस्टर आदि भी मेंटेन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed