फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   100 schools surrounded by flood water, how will the flag be hoisted

Farrukhabad News: बाढ़ के पानी से घिरे 100 स्कूल, कैसे होगा ध्वजारोहण

Sun, 13 Aug 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
100 schools surrounded by flood water, how will the flag be hoisted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




अमृतपुर। गंगापार क्षेत्र में 100 से अधिक स्कूलों में बाढ़ का पानी भरा होने व रास्ते कटने से स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करना चुनौती है। इन स्कूलों में न बच्चे पहुंच पा रहे हैं और न ही शिक्षक।
तहसील क्षेत्र में एक माह गंगा की बाढ़ का कहर है। इससे ब्लाक राजेपुर क्षेत्र में बाढ़ से घिरे और पानी भरा होने से 100 से अधिक स्कूल बंद हैं। कंपोजिट विद्यालय सबलपुर, प्राथमिक जोगराजपुर, रामपुर, उदयपुर, नगरिया जवाहर, कुतुलूपुर, कुइयां, गौंटिया, चित्रकूट, अंबरपुर, खानपुर, बरुआ, हमीरपुर सोमवंशी, माखन नगला, रामप्रसाद नगला, सुंदरपुर, भुडारा, हरसिंगपुर कायस्थ ऊगरपुर, कनकपुर, चाचूपुर आदि स्कूलों में न बच्चे जा रहे और न ही शिक्षकों के पहुंचने से बंद चल रहे है।
विज्ञापन

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर्व का एक दिन ही शेष है। वहीं गंगा के साथ अब रामगंगा भी उफान पर हैं। इससे इन स्कूलों में आजादी का पर्व मनाना चुनौती है। स्कूलों में कमर से ऊपर बाढ़ का पानी भरा है। कहीं स्कूल जाने वाला रास्ता ही बाढ़ के पानी से कट गया है। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ग्रस्त स्कूलों के सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पास के जिस विद्यालय में पानी नहीं भरा है। वहां जाकर ध्वजारोहण में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed