{"_id":"6a722a9da2b6c164ca06bb50","slug":"100-bighas-of-vegetable-crops-destroyed-due-to-drain-breach-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111297-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नाला कटने से सब्जी की 100 बीघा फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नाला कटने से सब्जी की 100 बीघा फसल बर्बाद
विज्ञापन
फोटो-6 शहर से सटे नगला कुंवर में नाले के पानी से भरा भिंडी का खेत। संवाद
फर्रुखाबाद। शहर के मऊदरवाजा क्षेत्र से चिलसरा रोड स्थित कर्बला की ओर जा रहा नाले का पानी नगला कुंवर के खेतों में कट गया। इससे 100 बीघा खेतों में लगी सब्जी की फसल बर्बाद हो गई। भिंडी, नींबू, करौंदा आदि फसलें पानी में घुसकर तोड़ने के लिए किसान मजबूर हैं। मंगलवार शाम तक नाले को बंद नहीं किया गया। दो दिन में जलभराव खत्म न हुआ तो सब्जियों के पेड़ों का गलना तय है।
नगर पालिका क्षेत्र से एक नाला छोटी कांशीराम कालोनी, नगला कुंवर, कर्बला होकर रामपुर ढपरपुर की ओर जाता है। सोमवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से उफनाकर कच्चा नाला नगला कुंवर के पास खेतों में कट गया। करीब 100 बीघा खेतों में खड़ी भिंडी, तोरई, सेम, करेला, पालक, मूली के अलावा करौंदा, नीबू के बागों में एक से डेढ़ फीट पानी भर गया। किसान नंदराम ने बताया कि उनके खेत में भिंडी खड़ी है। खेत में भरे गंदे पानी में घुसने से पैरों में खुजली हो रही है। यदि दो दिन में पानी कम न हुआ, तो पेड़ों की जड़ें गलकर फसल बर्बाद हो जाएंगी। पूरे गांव में लाखों रुपये की सब्जियाें का नुकसान है।
किसानों ने बताया कि इस समय पेड़ों पर लदे नींबू पककर जमीन पर गिर रहे हैं। अब पानी में गिरने से 10 से 15 क्विंटल नींबू का नुकसान हो रहा है। गांव के ही बबलू ने बताया कि मंगलवार देर शाम तक नाला बंद नहीं किया जा सका है। यदि पानी और बरसा, तो स्थिति खराब होगी। ईओ विनोद कुमार ने बताया कि जल्द ही नाला बंद करा दिया जाएगा।