{"_id":"677d69b7abb0a2c6520d0808","slug":"10-thousand-kalpavasi-reached-ramnagariya-no-force-for-security-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-119404-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रामनगरिया में सर्दी से बीमार हो रहे कल्पवासी, उपचार के इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रामनगरिया में सर्दी से बीमार हो रहे कल्पवासी, उपचार के इंतजाम नहीं
Tue, 07 Jan 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
रामनगरिया मेले से इलाज कराने जिला अस्पताल आए संत।
- फोटो : रामनगरिया मेले से इलाज कराने जिला अस्पताल आए संत।
फर्रुखाबाद। मेला श्री रामनगरिया में हजारों राउटी लगने के साथ कल्पवासियों की संख्या भी बढ़ रही है। तापमान गिरने और शीतलहर से लोग बीमार हो रहे हैं। अभी तक मेले में स्वास्थ्य विभाग से उपचार के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
मेला रामनगरिया का शुभारंभ 13 जनवरी से होगा। इसमें अभी छह दिन शेष हैं। मेला क्षेत्र में हजारों की संख्या में कल्पवासी डेरा जमा चुके हैं। वह राउटी लगाकर रामधुन में लग गए हैं। दुकानें लगने से व्यापारी भी पहुंच चुके हैं। सर्दी बढ़ने से कल्पवासी बीमार पड़ रहे हैं। मेले में उपचार का कोई इंतजाम न होने से वह शहर का रुख कर रहे हैं। कोई लोहिया अस्पताल पहुंच रहा है तो कोई निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों की 12 जनवरी से ड्यूटी लगाई गई है।
मौसम के करवट बदलने से कल्पवासियों पर यह छह दिन उपचार कराने के लिए भारी पड़ रहे हैं। मेले में यदि मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) एंबुलेंस लग जाए तो कल्पवासियों को उपचार कराने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
12 जनवरी से तीन शिफ्टों में लगी डॉक्टर की ड्यूटी
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि 13 जनवरी से मेले का शुभारंभ होने से डॉक्टर व स्टाफ की तीन शिफ्टों में 12 जनवरी से ड्यूटी लगाई है। इसमें पहली शिफ्ट सुबह नौ से तीन बजे तक डॉ. हरिओम, फार्मासिस्ट योगेश कुमार, चपरासी अशोक कुमार, सहायक स्टॉफ आलोक सिंह, दूसरी शिफ्ट में दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे तक डॉ. रविरतन, फार्मासिस्ट दीपक कुमार, वार्ड बॉय गुलाब सिंह, सहायक स्टॉफ राजेश कुमार व तीसरी शिफ्ट में रात 9 से सुबह 9 बजे तक डॉ. अरिदमन, फार्मासिस्ट योगेंद्र राजपूज, वार्ड बॉय सोनू कुमार व सहायक स्टॉफ अमन प्रताप की ड्यूटी लगी है। सीएमओ ने बताया कि कल्पवासियों की दिक्कत को देखते हुए 10 जनवरी से ही अस्पताल चालू करवा दिया जाएगा। हालांकि एंबुलेंस तैनात कर दी गई है। एमएमयू और लगा दी जाएगी।