{"_id":"6896437cbe908c889b0d3a8a","slug":"10-model-amrit-sarovar-will-be-prepared-in-every-block-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-128034-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हर ब्लॉक में तैयार होंगे 10 मॉडल अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हर ब्लॉक में तैयार होंगे 10 मॉडल अमृत सरोवर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के हर ब्लॉक में 10-10 मॉडल अमृत सरोवर तैयार किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने सभी सरोवरों की सफाई, घास कटवाने, प्रकाश व्यवस्था सुधारने और बैठने लायक स्थान दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में अब तक 140 अमृत सरोवर बनाए जा चुके हैं। वर्ष 2021-22 में शुरू हुई इस योजना पर लाखों से करोड़ों रुपये तक खर्च किए गए, लेकिन समय के साथ कई सरोवर उपेक्षा की भेंट चढ़ गए। कुछ का निर्माण अधूरा है, तो अधिकांश में कुर्सियां और पाथवे टूट चुके हैं, लाइटें खराब हैं और झाड़ियां उग आई हैं।
इस बार ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण के लिए सरोवरों को भी कार्यक्रम स्थलों में शामिल किया गया है। इसके तहत हर सरोवर पर ध्वजारोहण और आयोजन होंगे, जिससे इनके पुनरुद्धार की उम्मीद जगी है। मॉडल सरोवरों के आधार पर शेष सरोवरों को भी संवारने की योजना है।