{"_id":"63adda93fad3f972a64aebc8","slug":"10-lakh-stolen-from-former-soldier-s-house-farrukhabad-news-knp7360916189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पूर्व फौजी के घर से दस लाख के जेवर नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पूर्व फौजी के घर से दस लाख के जेवर नगदी चोरी
विज्ञापन
बमियारी गांव में चोरी के बाद जांच-पड़ताल करती पुलिस।संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। पूर्व फौजी के घर से चोरों ने 10 लाख के जेवर व नकदी पार कर दिए। पुत्र वधू ने छत पर चोरों को देखा तो होमगार्ड पति को जगाया। होमगार्ड बेटे की सूचना पर सीओ सहित एसओ ने जांच पड़ताल कर घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया।
थाना क्षेत्र के गांव बमियारी निवासी पूर्व फौजी रामस्वरूप तिवारी अपने होमगार्ड पुत्र अनिल तिवारी, संजीव तिवारी के साथ एक ही मकान में रहते है। बुधवार की रात पूर्व फौजी व उसके पुत्र परिवार समेत अपने कमरों में सो रहे थे। देर रात चोर पीछे की दीवार से चढ़कर छत के रास्ते से नीचे उतरे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और उसमें रखे दो बक्से उठाकर छत पर ले गए। उसी दौरान अनिल की पत्नी की आंख खुल गई और उन्होंने चोरों को छत से भागते हुए देखकर पति को जगाया।
अनिल परिजनों के साथ छत पर पहुंचे तब तक चोर वहां से भाग चुके थे। चोर अनिल के कमरे से 20 हजार की नकदी, एक किलोग्राम की चांदी की करधनी, सोने की दो मटर माला, दो अंगूठी, पांच जोड़ी पायल ले गए। इसके अलावा भाई संजीव के कमरे से एक सोने का हार, एक किलोग्राम चांदी के खड़ुआ, चार सोने की चूड़ियां, दो अगूंठी, एक जोड़ी झुमकी, 10 हजार की नकदी समेट ले गए। पूर्व फौजी रामस्वरूप की पत्नी रेशमा देवी की दो सोने की चेन, एक अंगूठी, एक किलोग्राम चांदी के जेवर व 10 हजार की नकदी चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
अनिल की सूचना पर रात एक बजे एसओ सत्यप्रकाश ने मौके पर जाकर छानबीन की। गुरुवार की सुबह सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय पूर्व फौजी के घर पहुंचे। उन्होंने घटना क्रम की जानकारी कर चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया। होमगार्ड अनिल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।