{"_id":"662174330aba0449d10bc486","slug":"10-injured-in-collision-with-nilgai-and-collision-between-bikes-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102685-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नीलगाय से टकराने व बाइकों की भिड़ंत में 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नीलगाय से टकराने व बाइकों की भिड़ंत में 10 घायल
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। जिले में देर रात दो स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक अज्ञात समेत 10 लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे चुनाव प्रेक्षक ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। एक बच्चा समेत दो घायलों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। नायब तहसीलदार ने लोहिया अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना।
संकिसा रोड पर बहादुरनगला के पास बृहस्पतिवार देर रात अचानक सड़क पार कर रहे नीलगायों से दो बाइकें टकरा गईं। इस दुर्घटना में मोती नगला निवासी अमन (18), ऊषा (40), सोनी (25), आठ साल के जीनू और एक 28 साल का अज्ञात घायल हो गया। उसी समय वहां से गुजर रहे चुनाव प्रेक्षक श्रीनिवास रायवाना ने घायलों को सड़क पर पड़ा देखा। साथ में लाइजनिंग ऑफिसर नायब तहसीलदार मोनिका तिवारी ने गंभीर बच्चे को अपनी गाड़ी में लिटाया। अन्य घायलों को पीछे चल रही पुलिस की गाड़ी में लिटाकर सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल जीनू को कानपुर व अज्ञात को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मऊदरवाजा थाने के महमदपुर कामरान के पास एक तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। एक बाइक सवार नवाबगंज के महलई निवासी पंकज (28) व अनिकेत (26) और दूसरी बाइक सवार गड़िया निवासी पुष्पेंद्र (25), उनकी मां सीमा (45), बहन प्रिया (22) घायल हो गए। पांचों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें पुष्पेंद्र व अनिकेत के गंभीर चोटें आईं हैं। लोहिया अस्पताल में घायलों का नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने हालचाल जाना।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सीएचसी में डॉक्टरों का न मिलना गंभीर, रिपोर्ट देंगी
नायब तहसीलदार मोनिका तिवारी ने बताया कि घायलों को जब प्रेक्षक के साथ टीम सीएचसी लेकर पहुंची, तो डॉक्टर के अलावा कोई भी स्टाफ कर्मी मौजूद नहीं था। घायलों को बमुश्किल साथी कर्मियों के सहयोग से अंदर पहुंचाया। काफी देर बाद डॉक्टर और अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंचे। यह गंभीर लापरवाही है। उन्होंने यह बात एसडीएम समेत अन्य अफसरों को बता दी है। एसडीएम ने रिपोर्ट देने को कहा है। वह इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगी।