फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 hut cought fire

दस परिवारों की झोपड़ियां राख, 13 पशु मरे

Thu, 19 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
10 hut cought fire
कमालगंज। थाना क्षेत्र के गंगापार स्थित गांव बसायकपुर में बुधवार दोपहर दस परिवारों की झोपड़ियां जल कर राख हो गई। आग इतनी जल्दी फैली की लोग अपने पशुओं को भी नहीं निकाल सके। 13 पशुओं की झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई। घरेलू सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

राजेपुर ब्लाक व कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव परमनगर जगदीशपुर के मजरे बसायकपुर में बुधवार दोपहर रामदास की झोपड़ी में किसी तरह आग लग गई। देखते ही देखते संतराम, सुरेश, मूलचंद, जगपाल, अमोहर, सुरेंद्र, राजाराम, मुन्नालाल, मुखराम सहित दस परिवारों के छप्परों में आग फैल गई। जिन घरों में आग लगी, उनके परिजन खेत पर व मजदूरी करने गए थे। जो बच्चे व महिलाएं अंदर थे वह भागकर बाहर आए। ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देखीं तो बाल्टियों से पानी डालना शुरू किया। आग बुझने तक सभी झोपड़ी राख हो चुकीं थीं। ग्रामीण मोहित व अन्य लोगों ने बताया कि 9 बकरा-बकरी, 2 पड़वा, 2 गोवंश भी जलकर मर गए। कुछ पशु झुलस गए। सूचना पर तहसीलदार अमृतपुर प्रदीप सिंह, लेखपाल अमित शुक्ला, कानूनगो रामनरेश भी पहुंचे। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने घायल पशुओं का इलाज किया। तहसीलदार ने बताया कि दस परिवार अग्निकांड से पीड़ित हुए हैं। इन्हें दैवी आपदा से मुआवजा दिलाया जाएगा। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। उस समय तेज हवा चलने से आग तेजी से फैली। घरेलू सामान, कपड़े व अनाज आदि ही जल गया। लेखपाल व कानूनगो ने मौके पर ही मुआवजे के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी थी। जो पशु झुलस कर घायल हुए हैं, उनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed