{"_id":"5f8c78408ebc3e9ba1388f55","slug":"1-65-lakh-rupees-from-grocer-merchant-farrukhabad-news-knp58928356","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े परचून व्यापारी के 1.65 लाख टप्पेबाजों ने उड़ाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े परचून व्यापारी के 1.65 लाख टप्पेबाजों ने उड़ाये
विज्ञापन
परचून व्यापारी से 1.65 लाख की टप्पेबाजी
कंपिल। वसूली पर निकले परचून व्यवसायी से 1.65 लाख रुपये की टप्पेबाजी हो गई। रविवार को दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। काफी तलाशने के बाद जब टप्पेबाजों का पता नहीं चला तो व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।
कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला पाठक निवासी किशन अग्रवाल परचून के थोक व फुटकर व्यापारी हैं। उनकी दुकान कायमगंज में कंपिल मार्ग पर है। यहां से कंपिल नगर के व्यापारी परचून का थोक में सामान खरीदते है। रविवार सुबह किशन कर्मचारी पिंटू के साथ स्कूटी से दुकानदारों से वसूली करने कंपिल आए थे। कई व्यापारियों से वसूली करने के बाद गंगा रोड पर स्थित पुरानी सब्जी मंडी में दुकानदार चंदन से वसूली करने गए थे।
वहां पड़ी मेज पर बैठ गए और झोला भी पास में रख लिया। तभी टप्पेबाज ने व्यापारी का झोला पार कर दिया। चंदन से रुपये लेने का बाद किशन पलटे तो झोला गायब था। उन्होंने अन्य व्यापारियों के साथ आसपास टप्पेबाजों को तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
व्यापारी ने बताया कि झोले में 1.65 लाख रुपये रखे थे । पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। नगर के व्यापारियों का कहना है कि पुलिस पिकेट नगर के मुख्य बाजार में नहीं लगती है। इससे व्यापारियों में खासी नाराजगी है। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।