फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   07 Outstanding Teachers Honored on Literacy Day

साक्षरता दिवस पर 100 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

Tue, 08 Sep 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
07 Outstanding Teachers Honored on Literacy Day
मेजर एसडी सिंह कालेज में विश्व साक्षरता दिवस पर बोलते डीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
साक्षरता दिवस पर 107 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। विश्व साक्षरता दिवस पर मंगलवार को कस्बा स्थित मेजर एसडी सिंह फार्मेसी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सात ब्लाक के 107 उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें अन्य शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
मेजर एसडी सिंह फार्मेसी कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के चित्र माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। सीडीओ डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षक के बिना समाज साक्षर नहीं हो सकता। कोरोना महामारी में देश पर बड़ा प्रभाव पड़ा। इसलिए बच्चों को शिक्षा, पर्यावरण, जल संचयन के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं से कहा वह अपने साथियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रेरित करें। हमें शिक्षा को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अमर सिंह खटिक ने कहा कि गुरु कभी शिष्य का अहित नहीं चाहते। सीडीओ ने जिले के अच्छे व मेहनती शिक्षकों की तारीफ की। संयोजक डॉ.अनार सिंह ने शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रेरित करने को कहा। सभी ब्लाकों के शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र, रामचरित मानस, सैनिटाइजर, मास्क देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

गायक नीरज शुक्ला ने भजन प्रस्तुत किए। संचालन रामाआसरे दीक्षित निराला व अध्यक्षता गजेंद्र पाल सिंह ने की। शिक्षक अवनीश चौहान, प्रदीप यादव समेत अन्य शिक्षक रहे। सम्मान पाने वालों में शहर, कायमगंज, नवाबगंज, बढ़पुर से 10-10, राजेपुर से 11, शमसाबाद से 16, कमालगंज स 23 व मोहम्मदाबाद से 17 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed