{"_id":"ad45adec-7b90-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"farmers-cultivated-builders-land-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में किसानों ने जोती बिल्डरों की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में किसानों ने जोती बिल्डरों की जमीन
ग्रेटर नोएडा/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान संघर्ष समिति ने बुधवार को अपनी घोषणा पर अमल करके दिखाया। काफी संख्या में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसानों ने ग्रेनो वेस्ट के बिल्डरों की साइट जोत डाले और ज्वार-बाजरा के बीज बो दिए। किसानों के तेवर देखकर बिल्डरों के कर्मचारी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
समिति के नेता मनवीर भाटी ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट से करीब 30 गांवों के किसान बिसरख गांव में बुधवार सुबह एकत्र हुए। इसके बाद किसानों ने ट्रैक्टर, बाइक और कार रैली निकाली। इस दौरान ग्रेनो वेस्ट के सभी बिल्डरों का काम रुकवा दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान बिल्डरों पर किसानों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई। इसके बाद 11 बजे सुपरटेक के पार्क को जोतकर बीज बोए गए। किसानों ने गौरसिटी, अजनारा, स्टैलर समेत विभिन्न बिल्डरों के पार्कों को जोत डाला। यह सब शाम करीब चार बजे तक चला।
विज्ञापन