{"_id":"cad63788-c3d8-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"fame-miss-north-india-models-on-ramp-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेम मिस नॉर्थ इंडिया: लखनऊ में रैंप पर मॉडल्स ने जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेम मिस नॉर्थ इंडिया: लखनऊ में रैंप पर मॉडल्स ने जीता दिल
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल कंफर्ट इन में बृहस्पतिवार को फेम मिस नॉर्थ इंडिया के लिए ऑडिशन में लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद से पहुंची युवतियों ने रैंप पर जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
ऑडिशन का आयोजन अमर उजाला डॉट कॉम के सहयोग से श्री साईं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हुआ।
लकी 10 प्रतिभागियों मानसी भाटिया, भव्या, अनन्या तिवारी, श्वेता सिंह, सृष्टि महेश्वरी, निकी सालूजा, प्रियंका, दीप्ति वर्मा, पलक उपाध्याय, मानसी जायसवाल ने अगले राउंड के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन
समर हॉट ड्रेस, समर स्पेशल कूल, लाइट वियर, थीम बेस्ड ड्रेसेज में एक के बाद एक रैंप पर उतरी 18 से 28 साल की युवतियों ने चार राउंड में अपनी प्रतिभा का जौहर बिखेरा।
विज्ञापन
लखनऊ के जी एंड जी के इमरान, श्री साईं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन भरत भ्रमर और श्री साईं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ इशरीन वादी जज थीं।
ऑडिशन के विनर मॉडल को एक फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा और नकद धनराशि भी दी जाएगी।
नॉर्थ इंडिया के सभी स्थानों से चयनित किए गए प्रतिभागियों को अगले महीने 4 से 12 जून तक दिल्ली में विशेष ग्रूमिंग कराई जाएगी। दिल्ली में 13 को सेमीफाइनल राउंड और 14 को फाइनल राउंड होगा।