फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fake tatkal ticket issue in lucknow

सीबीआई जांच से क्यों बच रहा रेलवे बोर्ड?

Thu, 04 Jul 2013 06:11 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Jul 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
fake tatkal ticket issue in lucknow

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से सीबीआई के साथ जुटाए सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की इजाजत देने की मांग पर दस दिन बाद भी रेलवे बोर्ड ने कोई फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन


इस बारे में रेलवे बोर्ड के एडीजी जनसंपर्क आलोक सक्सेना का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। उत्तर रेलवे मुख्यालय से ही कुछ पता कर बता सकता हूं।
विज्ञापन


टिकट के हिसाब से होता है लेन-देन
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चल रहे दलालों के दफ्तरों से तत्काल कोटे के एक टिकट के लिए पांच हजार रुपये तक जमा कराए जाते हैं। यहां से इन रुपयों को मुंबई में कुछ बड़े दलालों के बैंक खातों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हर महीने यूपी से मुंबई सफर कर रहे करोड़ों रुपये!

पैसे का बंटवारा हर दिन बनने वाले कुल टिकटों की संख्या के आधार पर किया जाता है। ये जानकारी भले ही सीबीआई के हाथ आ गई है लेकिन रेलवे बोर्ड अभी भी इस पर खामोश है।

30 परसेंट साहब का, 10 परसेंट बाबू ले जाए
इस फरेब की कमाई का 30 प्रतिशत हिस्सा मुंबई के कुछ अधिकारियों और 10 प्रतिशत वहां रेल आरक्षण केंद्रों में तैनात कर्मचारियों तक पहुंचता है।

इतना ही नहीं रेल आरक्षण से जुड़े कुछ अधिकारियों ने गोरखधंधा चलाने के लिए कई साल से अपने चुनिंदा कर्मचारियों की तैनाती उन 27 रेल आरक्षण केंद्रों पर कराई है, जहां से तत्काल टिकट जारी होते हैं।


सीबीआई को यह सूचना उस वक्त मिली जब उसने गोदान एक्सप्रेस से दबोचे गए वाहक की निशानदेही पर तीन जगहों पर छापे डाले। यह वाहक यहां यात्रियों को टिकट पहुंचाने आया था।

कई जिलों से जुड़े तार
वाराणसी, बहराइच और आजमगढ़ से मिले दलालों ने जांच एजेंसी को बताया था कि इंटरनेट के माध्यम से आईडी की फोटोकॉपी मुंबई में बड़े दलालों को भेजी जाती है।

वहां दलाल एक दिन पहले ही अलग-अलग जगहों पर रेलवे कर्मचारियों को तत्काल आरक्षण के फॉर्म और रुपये सौंप देते हैं। सुबह की पाली में कर्मचारी दस बजने से पहले ही अप्लीकेशन डाउनलोड कर लेते हैं।

जैसे ही मुंबई क्रिस तत्काल आरक्षण खोलता है, पहला टिकट अपने आप निकल आता है।

बोर्ड क्यों कर रहा लेटलतीफी?
इतनी जानकारी के बावजूद मुंबई के तत्काल कोटे के खेल में शामिल बड़े अधिकारियों तक पहुंचने की सीबीआई की मंशा पर रेलवे बोर्ड पानी फेर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed