फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fake fd issue in uttar pradesh secretariat co-operative bank

सचिवालय कर्मी बताकर पास करा दिया लोन

Wed, 03 Jul 2013 04:51 PM IST
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Jul 2013 04:51 PM IST
विज्ञापन
fake fd issue in uttar pradesh secretariat co-operative bank

यूपी सचिवालय को-ऑपरेटिव बैंक की आयकर जांच के बाद नित नए फर्जीवाड़े का खुलासा हो रहा है। राजनेता एवं अफसरों की काली कमाई के एफडी के रूप में निवेश के बाद अब ऋण देने में एक और फर्जीवाड़े की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


बैंक को दी 10 दिन की मोहलत
आयकर टीम की जांच में जो फर्जीवाड़ा पाया गया है उसकी रिपोर्ट शासन में लंबित है। आयकर विभाग ने सचिवालय को-ऑपरेटिव बैंक को नोटिस का जवाब देने के लिए दस दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है, आयकर अफसरों की टीम ने 28 जून को डिप्टी कमिश्नर हरीशचंद्रा के नेतृत्व में उप्र सचिवालय को-ऑपरेटिव बैंक में जांच की थी।

जालसाजी में नेता और अफसर भी
टीम ने निवेश एवं लेन-देन के संबंध में उन दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया था जो गड़बड़ घोटाले के साक्ष्य थे। इस जांच में राजनेताओं एवं अफसरों द्वारा एक-एक नाम से लाखों रुपये की एफडी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर टीम ने दस्तावेजों की जांच की तो पाया कि बहुत से लोगों को सचिवालय कर्मचारी बताकर लाखों रुपये के ऋण दिए गए।

बनाए फर्जी दस्तावेज
जबकि हकीकत में वे सचिवालय कर्मी नहीं थे। ऐसे कर्मियों ने नगर निगम से लेकर कई अन्य विभागों से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए।

सूत्र बताते हैं कि इस प्रकरण की आर्थिक अपराध शाखा जांच कर चुकी है। रिपोर्ट भी 7, दिसंबर 12 को शासन को सौंपी जा चुकी है लेकिन प्रकरण में फर्जीवाड़े का ताना-बाना बुनने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।


इस संबंध में बैंक के चेयरमैन लल्लू सिंह ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान ऐसे फर्जीवाड़े का खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने बुधवार को इस प्रकरण पर सचिव से जानकारी हासिल करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed