{"_id":"5d388d2c8ebc3e6d03542e0f","slug":"youth-looted-faizabad-news-lko472591385","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार से 57 हजार व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार से 57 हजार व मोबाइल लूटा
विज्ञापन
रुदौली। लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर रुदौली के ग्राम अल्हवाना मोड़ पर बीती रात बेखौफ बदमाशों ने एक ठेकेदार से 57 हजार व मोबाइल लूट लिए। पीड़ित युवक ने एक ढाबे के मालिक के दो पुत्रों पर लूट का आरोप लगाया है। पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
भवन निर्माण सामग्री की सप्लाई करने वाले मान अहमद उर्फ मुन्नू पुत्र एजाज रसूल निवासी रहीमगंज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो मंगलवार की रात करीब 9 बजे रुदौली कोतवाली अंतर्गत हाईवे पर ग्राम अल्हवाना मोड़ के पास स्थित फैजी ढाबे पर अपने तीन साथियों के साथ खाना खाने के लिए रुके।
खाना खाकर व बिल भुगतान करने के बाद जब वह ढाबे के बगल स्थित पान की गुमटी पर पान खाने गए, तभी वहां मौजूद ढाबा मालिक मो. जुनैद के पुत्र मो. आमिश व मो. शैफी ने उनसे मारपीट की व जेब में रखे 57 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उसके साथ तीन-चार लोग और मौजूद थे। इस संदर्भ में रुदौली कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगता है, मामले में खाना खाकर बिल न भुगतान करने की बात सामने आ रही है। तहरीर मिली आरोपों की जांच की जा रही है।