{"_id":"5dacaab88ebc3e01542f90db","slug":"youth-died-faizabad-news-lko488027522","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दब कर दिव्यांग युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दब कर दिव्यांग युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। थाना कैंट के ग्राम सूबेदार का पुरवा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर एक दिव्यांग युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
ग्राम गोपालपुर निवासी दिव्यांग युवक उमेश पांडेय (20) पुत्र हरिदेव रविवार सुबह करीब 9 बजे अपनी ट्राइसाइकिल से कहीं जा रहा था। तभी गांव सूबेदार का पुरवा के पास मिट्टी लादकर तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर दिव्यांगपर पलट गई।
हादसे में युवक ट्रॉली के नीचे दब गया, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे ट्रॉली के नीचे से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थाना कैंट प्रभारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।