फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Youngistan not greed, must work every hand

यंगिस्तान को लालच नहीं, हर हाथ को काम चाहिए

Sat, 28 Jan 2017 11:23 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Youngistan not greed, must work every hand
सुल्तानपुर रोड स्थित झुनझुनवाला इंजीनियरिंग कॉलेज में अमर उजाला द्वारा आयोजित फोकस ग्रुप में मौजूद युवा। - फोटो : अमर उजाला
युवाओं को देश की रीढ़ माना जाता है। यंगिस्तान पर तो खूब सियासी शोर मचा हुआ है, हमारी परेशानियों पर सियासतदां ध्यान नहीं देते हैं। हमे ललचाने वाले वादों से लुभाने के बजाय हर हाथ को काम देकर जरूरत के सामान खरीदने के काबिल क्यों नहीं बनाते। हमारी शिक्षा को महंगी करने के बजाय सस्ती और सुलभ क्यों नहीं करते। नीचे से ऊपर तक तमाम सरकारी स्कूलों में व्याप्त अव्यवस्था और बदहाल शिक्षा को दुरुस्त करने के साथ स्थानीय स्थर पर रोजगार के लिए आईटी, प्रोडक्टिव इंडस्ट्री आदि की स्थापना क्यों नहीं होती, अयोध्या पर्यटन का हब क्यों नहीं बनता?
विज्ञापन


अमर उजाला के फोकस ग्रुप में इन्हीं सवालों और उम्मीदों के साथ झुनझुनवाला इंजनियरिंग कॉलेज में युवा वर्ग ने शनिवार को बेबाक राय दी। मेक इन इंडिया पर ज्यादा जोर जमीन पर दिखाने की भी मांग हुई। स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता को अनिवार्य बताया गया, मगर स्वच्छता अभियान की रस्म अदायगी पर सवाल उठे। युवाओं को लालची बनाने के बजाय उनके हाथों को काम देने की मांग मजबूती से उठी।
विज्ञापन


जाति, धर्म की राजनीति को देश के लिए खतरनाक बताया गया। इससे ऊपर उठकर मतदान करने का संकल्प युवाओं ने लिया। एक युवा ने कहा कि हर युवा के हाथों को काम देने वाली जिसकी सोच हो, ऐसे नेता की जरूरत है। लेकिन अब सियासत ऐसी हो गई है कि लोग लालच देकर अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए हैं। एक युवा ने कहा कि जनप्रतिनिधि पांच वर्ष तो काम करते नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब चला चली की बेला आती है तो अति सक्रिय हो जाते हैं। यदि यही सक्रियता पांच वर्ष तक बनी रहे तो विधानसभा क्षेत्र से लेकर प्रदेश की हालत सुधरने में देर नहीं लगेगी। एक युवा ने ब्रेन ड्रेन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रतिभाओं को उनकी योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल पा रहा है जिससे हमारे देश की युवा शक्ति दूसरे देश के विकास में अहम योगदान अदा कर रही है।

स्थानीय स्तर पर ऐसी व्यवस्था हो कि ब्रेन ड्रेन पर विराम लगे। एक युवा ने जाति-धर्म की राजनीति बुरी बताते हुए कहा कि जब तक यह चलता रहेगा, तब तक विकास होने वाला नहीं है। ऐसे एमएलए को चुनना है जो जाति और धर्म की राजनीति न करता हो।


आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए एक युवा ने यह कहने में गरेज नहीं किया जब यह व्यवस्था सिर्फ 10 वर्ष के लिए थी तो अभी तक क्यों चल रही है। एक बार इस पर नए सिरे से समीक्षा करने का वक्त आ गया है। युवाओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि सरल, सहज, विनम्र और व्यापक दृष्टि वाला हो जिससे कि शिक्षा और रोजगार दोनों स्थितियों में सकारात्मक बदलाव आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed