{"_id":"5f80a03e8ebc3e9b946f4e51","slug":"young-man-kidnapped-faizabad-news-lko5444207191","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का बदमाशों ने किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का बदमाशों ने किया अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाना बाजार। थाना हैदरगंज क्षेत्र के गाम पंचायत पारा राम में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार तीन युवकों ने असलहे के दम पर दौड़ लगा रहे एक युवक का अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची तीन थानों की पुलिस ने अपहृत युवक व आरोपियों की तलाश शुरू कर की।
मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान, उसके दो पुत्रों समेत पांच लोगों पर अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा राम में स्थित विशुनबाबा देवस्थान के विशाल ग्राउंड पर रोज की तरह शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे आशीष वर्मा (19) पुत्र शेर बहादुर वर्मा निवासी ग्राम कटौना थाना हैदरगंज अपने गांव के ही दो अन्य साथियों के साथ फौज की तैयारी के लिए दौड़ लगाने जा रहा था। बिशुनबाबा देवस्थान ग्राउंड से करीब 5 सौ मीटर पहले ही उत्तर दिशा में कनुआपुर गांव के पश्चिम दुर्योधन वर्मा के गन्ने के खेत के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने पहले आशीष को मारा पीटा, उसके बाद असलहे के दम पर बाइक पर बैठा कर उठा ले गए।
विज्ञापन
अपहरणकर्ता मुंह में पीले रंग का गमछा बांधे हुए थे। आशीष के दोनों साथियों ने इसकी सूचना उसके पिता शेर बहादुर वर्मा को दी, उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही हैदरगंज थाना प्रभारी सुरेश वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, कुछ ही देर बाद बीकापुर कोतवाली व तारुन थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन शुरू की।
अपहृत युवक के पिता शेर बहादुर वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही ग्राम पंचायत कटौना के ग्राम प्रधान संजय वर्मा, उनके लड़के मोहित वर्मा व रोहित वर्मा तथा गांव के ही रवि वर्मा व मनीराम वर्मा पर अपने पुत्र का अपहरण करने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के बाद से ही ग्राम प्रधान संजय वर्मा अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं।
वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को दिन में करीब 12:30 बजे हैदरगंज-तारुन मार्ग पर पांडेय का पूरा गांव के पास रोड जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ बीकापुर अजय कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और रोड जाम को खुलवाया।
सीओ बीकापुर अजय कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर पांचों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में थाना हैदरगंज, कोतवाली बीकापुर व स्वाट टीम को अपहृत युवक व आरोपियों की तलाश में लगाया गया है।
दोनों पक्षों का विवाद ग्राम पंचायत कटौना में स्थित गाटा संख्या 302ग जो कि 409 एयर का खलिहान के नाम से जमीन छूटी हुई है। जिसमें अधिकतर जमीन पर ग्राम सभा प्रधान संजय वर्मा ने कब्जा करके अपना अलीशान पक्का मकान बनवा लिया है। कुछ जमीन पर पर शेर बहादुर ने भी कब्जा किया हुआ है। उनकी कब्जे वाली जमीन पर भी ग्राम सभा प्रधान संजय वर्मा अपनी दबंगई के बल पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चलता आ रहा है।
थानाध्यक्ष हैदरगंज सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि अपहृत युवक के पिता शेर बहादुर वर्मा की तहरीर पर धारा 143, 323, 364 आईपीसी के तहत पांच नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपहृत युवक के पिता शेर बहादुर वर्मा बताया कि इसके पहले 27 सितंबर 2020 को भी हमारे और ग्राम प्रधान के बीच विवाद हुआ था। जिसमें ग्राम प्रधान के लड़के तथा उनके समर्थकों ने हमारे परिवार वालों को मारा पीटा था, व तमंचे से फायर भी किया था। जिसकी लिखित तहरीर हैदरगंज पुलिस को दी गई थी।
उनका आरोप है कि हैदरगंज थाने की पुलिस द्वारा ग्राम सभा कटौना के ग्राम प्रधान व अन्य साथियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या का चौखट खटखटा कर न्याय पाने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद हैदरगंज पुलिस ने प्रधान पक्ष वालों का 151 में चालान कर दिया था।