फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   yojna

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ

Sat, 26 Oct 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
yojna
मंत्र्अयोध्या। सूबे के राजमंत्री स्वतंत्र प्रभार नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बालिकाओं की सुरक्षा विकास और सशक्तिकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रारंभ की हैं। वह डॉ. राम मनोहर लोहिया के संत कबीर सभागार में योजना के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कोई भी बहन व बेटी किसी भी रूप में कहीं से भी असुरक्षित नहीं है। उसके शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास की व्यवस्था अब सरकार करेगी। समाज में बेटियां ही अपने अभिभावक का सबसे अधिक सेवाभाव करती है। इसलिए सरकार ने बेटियों की समृद्धि के लिए इस योजना का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र की प्रायोजित योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं को मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना प्रारंभ की है, जो कि एक अनूठी पहल है। हमारी संस्कृति में मातृ शक्ति को देवी के रूप में माना गया है जो सारी शक्तियों की केंद्र बिंदु है। जितने भी महापुरूष समाज में हुए है उनके पीछे किसी न किसी मातृ शक्ति का योगदान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रभारी मंत्री द्वारा 50 लाभार्थी बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला प्रमाण-पत्र व प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि इसके लिए वेबसाइड पर आनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है।

छह श्रेणी में पात्र लाभार्थी या उनके अभिभावक निकटतम जन सेवा केंद्र पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते है। कहा कि बेटी के जन्म से लेकर टीकाकरण व शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए कुल छ: चरणों में 15000 रुपया लाभार्थी को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed