{"_id":"64909916f2281de74f0d2204","slug":"yoga-day-celebration-faizabad-news-c-13-1-296480-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एक साथ तीन हजार लाेग करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एक साथ तीन हजार लाेग करेंगे योग
Mon, 19 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के पांच स्थलों पर एक साथ करीब तीन हजार लोग योग करेंगे। योग दिवस की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रतिभा गोयल ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में सोमवार को योग समिति के संयोजकों व सदस्यों के साथ बैठक की।
कुलपति ने कहा कि हमारे ऋषियों व मुनियों के अनमोल उपहार योग को जीवन में उतारना होगा। नियमित योग से स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होगा। कुलपति प्रो. गोयल ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पांच स्थानों पर सुबह 6 बजे से एक घंटे का योग कराया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय परिसर में एक हजार, सरयू घाट पर पांच सौ, राम की पैड़ी व लक्ष्मण घाट पर तीन-तीन सौ, गुप्ताघाट पर चार सौ, नाव पर सौ और विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव में माधवपुर, मसौधा में 250 से अधिक लोगों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा योग कराया जाएगा। बैठक में कुलसचिव उमानाथ, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, प्रो. तुहिना वर्मा, डॉ. सुरेन्द्र मिश्र, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी सिंह, डॉ. महेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई
योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सात जिलों के 763 महाविद्यालय के लगभग दो लाख 80 हजार विद्यार्थियों, प्राचार्यों, शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों व प्रबुद्धजन के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप में मनाया जाएगा। बैठक में योग दिवस के संयोजक प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि 21 जून को सुबह पांच बजे से पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर लोगों को टी-शर्ट वितरित की जाएगी। योग के बाद सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई है। प्रो. मिश्र ने बताया कि अयोध्या के पांच स्थलों पर पर्यवेक्षक एवं योगाचार्य की निगरानी में योग कराया जाएगा।