फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wrestling federation of india chief Brij Bhushan sharan Singh press conference.

WFI : आरोपों का जवाब देने के लिए बृजभूषण का बेटा बोला- 22 को बतियाएंगे, जांच के लिए कमेटी गठित

Fri, 20 Jan 2023 09:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Jan 2023 09:40 PM IST
सार

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और दो अधिवक्ता हैं।

विज्ञापन
Wrestling federation of india chief Brij Bhushan sharan Singh press conference.
बृजभूषण शरण सिंह

विस्तार

कुश्ती संघ अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के आरोपों का जवाब देने के लिए शुक्रवार को पूरे दिन मीडिया को दांव देते रहे। नंदिनी नगर में शुक्रवार सुबह उन्होंने चलते-चलते कुछ सवालों का जवाब तो दिया मगर अपनी पूरी बात रखने के लिए दोपहर 12 बजे का समय दिया। फिर शाम चार बजे बात करने को कहा। इसके बाद शाम पांच बजे, फिर छह बजे और फिर रात आठ बजे का समय दिया। इसी बीच उनके बेटे विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह बाहर आए और उन्होंने 22 को पत्रकार वार्ता होने की जानकारी दी तो सभी अवाक रह गए।

विज्ञापन


नंदिनी नगर में शुक्रवार को नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शामिल होने आए पहलवानों के साथ ही मीडिया का भी जमावड़ा रहा। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का क्या दांव होगा, ये जानने के लिए हर किसी में उत्सुकता थी। अध्यक्ष भी अपना पक्ष रखने के लिए पूरी तैयारी में थे। मगर चर्चा है कि दिल्ली से फोन पर किसी से बातचीत के बाद अपना पक्ष रखने की अध्यक्ष की तैयारी धरी ही रह गई। 

विज्ञापन

 

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह शाम सात बजे बाहर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष की ओर से खेल मंत्रालय को जवाब भेज दिया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में भारतीय कुश्ती संघ की वार्षिक बैठक तय है, जिसमें संघ के सभी सदस्यों के सामने पूरा मामला रखा जाएगा। इसके बाद जो तय होगा, उसकी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद नंदिनी नगर में दिनभर चली हलचल एकाएक शांत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांसद के पैतृक आवास पर बढ़ी सुरक्षा 
महिला पहलवानों के आरोपों और दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के बीच सांसद के पैतृक आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक व अन्य लोग पहुंच रहे हैं। इसके चलते विश्नोहरपुर स्थित सांसद के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोपहर बाद सांसद भी लोगों से मिलने में बचते रहे। सांसद की तरफ से उनके पुत्र विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ही लोगों से बात करते रहे। 


हरियाणा के उद्योगपति की ओर इशारा
नंदिनी नगर में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार सुबह चलते-चलते कुछ पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर स्तर की जांच का सामना करने को तैयार हैं। चाहें तो सीबीआई जांच करा लें, वह कहीं पीछे नहीं हैं। कहा कि वह इस मामले में दोषी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के एक उद्योगपति के इशारे पर ये हो रहा है। हालांकि इस उद्योगपति का नाम बताने से वह बचते रहे। कहा कि- ये सबको पता है।

कुश्ती संघ अध्यक्ष को बर्खास्त नहीं कर सकती सरकार
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को केंद्र सरकार बर्खास्त नहीं कर सकती है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता व खेल संस्थानों के जानकार मयंकर सिंह ने कहना है कि भारतीय कुश्ती संघ एक स्वायतशासी संस्था है और बृजभूषण शरण सिंह निर्वाचित पदाधिकारी हैं। ऐसे में उन्हें कोई सरकार बर्खास्त नहीं कर सकती है। हां यह जरूर है कि सरकार आरोपों की जांच करा सकती है। बाकी बर्खास्ती का अधिकार संघ के पदाधिकारी के बोर्ड को है। 


जांच के लिए कमेटी गठित
भारतीय ओलंपिक संघ ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और दो अधिवक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed