{"_id":"58b4589b4f1c1bcd56831b6a","slug":"wow-the-first-time-first-class-awadh-courtyard","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह! अवध का आंगन पहली बार फर्स्ट क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह! अवध का आंगन पहली बार फर्स्ट क्लास
फैजाबाद
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद-विधानसभा चुनाव में सोमवार को साहबदीन सीताराम मतदेय स्थल पर मतदान करने के लिए लगी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली से पहले लोकतंत्र के महापर्व में अवध के आंगन में खूब वोट बरसे। जिले के मतदाता अपना दम दिखा अब तक का सर्वाधिक रिकार्ड बनाते हुए फर्स्ट क्लास पास हो गए। जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए 60.14 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की,जबकि इसके पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में 59.6 फीसदी मतदान हुआ था। रिकार्ड इसलिए भी बना कि लोकतंत्र के महापर्व में उदासीनता छोड़ मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उत्साह का माहौल शहर और देहात तक रहा। मतदान शुरू होने के साथ ही मतदान के लिए वोटरों की लंबी लाइन लगी तो मतदान की समाप्ति तक जारी रही। हालांकि इस दौरान कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ।
जिले की पांच विधानसभा सीटों के 17.62 लाख मतदाताओं के मतदान के लिए 1776 बूथ बनाए गए थे। अयोध्या, बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर और गोसाईगंज में लंबी लाइन मतदान समाप्ति तक बनीं रही। शुरूआत से ही मतदान तेज रहा, रुदौली ने शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी। 9 बजे तक 13.58 फीसदी और 11 बजे तक 30.14, एक बजे 44.30, तीन बजे तक 56.8 और समाप्ति तक 62.69 रहा। सबसे कम मतदान मिल्कीपुर में शुरू से अंत तक रहा।