Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   50 teachers from Tamil Nadu to visit Awadh University; will teach the Tirukkural

Ayodhya News: अवध विवि में आएंगे तमिलनाडु के 50 शिक्षक, पढ़ाएंगे तिरुक्कुरल

Mon, 23 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
50 teachers from Tamil Nadu to visit Awadh University; will teach the Tirukkural
अयोध्या। काशी तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु के 50 शिक्षक अवध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को तिरुक्कुरल पढ़ाएंगे। 28 नवंबर को वाराणसी पहुंचने वाला शिक्षकों का यह दल 12 दिसंबर तक प्रदेश में प्रवास करेगा। इस दौरान वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


शिक्षकों के भ्रमण और कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सोमवार को अवध विश्वविद्यालय में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में हुई इस बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के साथ प्रयागराज और वाराणसी के विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा प्रशासनिक अधिकारी भी जुड़े।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए क्विज और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, तमिलनाडु से आने वाले शिक्षक तिरुक्कुरल के माध्यम से धर्म, अर्थ और प्रेम के सिद्धांतों की जानकारी विद्यार्थियों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि काशी तमिल संगमम उत्तर और दक्षिण भारत की ज्ञान परंपराओं को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। तमिलनाडु के शिक्षकों के आगमन से विद्यार्थियों को वहां के साहित्य और संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। बैठक में वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुधा और डॉ. श्रीश अस्थाना समेत अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed